Saksham Yatra 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 5 अप्रैल रविवार को ‘सक्षम यात्रा 2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। बताया जा रहा है कि इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर के नवाचारों और स्थानीय विचारों के लिए एक मज़बूत मंच प्रदान करना है, ताकि वे आगे बढ़ सकें और समाज में मजबूत बदलाव ला सके।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि,' ‘सक्षम यात्रा 2026’ एक महत्वपूर्ण पहल है जिसे दिल्ली को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। यह न केवल स्थानीय स्तर के विचारों को पहचान दिलाएगी, बल्कि उन्हें आवश्यक सहयोग और संसाधन भी दिए जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी पहलें छोटे पैमाने के नवाचारों को कुछ बड़ा बनने का अवसर प्रदान देती हैं।'
किन शहरों से गुजरेगी यात्रा ?
सक्षम यात्रा के तहत, स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक लोगों से मिलकर उन्हें अवसर दिलाना है जो अक्सर मुख्यधारा के स्टार्टअप जगत से बाहर रह जाते हैं। सक्षम यात्रा अयोध्या, लखनऊ, मथुरा, आगरा और जयपुर जैसे शहरों से गुज़रते हुए 12 अप्रैल को नई दिल्ली में समाप्त होगी। इस यात्रा के दौरान, टीम का मकसद उन युवा संस्थापकों और इनोवेटर्स से बातचीत करना है, जो असल दुनिया की चुनौतियों का समाधान तैयार कर रहे हैं।
संसाधन और मार्गदर्शन की कमी से विचार आगे नहीं बढ़ते-सीएम
सीएम ने कहा कि अक्सर, कई बेहतरीन विचार केवल संसाधनों और मार्गदर्शन की कमी की वजह से आगे नहीं बढ़ पाते हैं। ‘सक्षम यात्रा 2026’ का उद्देश्य ऐसे विचारों को सामने लाना और उन्हें सही दिशा में ले जाना है। यह पहल युवाओं, स्टार्टअप्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनसे जुड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में भी सहायता करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि अक्सर, शानदार विचार तो मौजूद होते हैं, लेकिन जब उन्हें ज़मीनी स्तर पर हकीकत में बदलने की कोशिश की जाती है तो मुश्किलें आती हैं। यह यात्रा ऐसी कमियों को दूर करने और नए समाधानों के व्यावहारिक अनुप्रयोग को सुगम बनाने का काम करेगी।
Flagged off Saksham Yatra 2026.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) April 5, 2026
With Delhi at its centre, this journey brings grassroots ideas into a space where they can grow, get support and create real impact.#SakshamYatra pic.twitter.com/eG3GkvhD2L
युवाओं को मिलेगा उत्साह
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि समुदाय-आधारित समाधान ही आज की सबसे बड़ी जरूरत हैं। ‘सक्षम यात्रा 2026’ इसी सोच को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में, यह पहल कई नए और लाभकारी नवाचारों को जन्म देगी, जिससे न केवल दिल्ली बल्कि दूसरे राज्यों को भी सुविधा देगी। इससे युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होने की भी संभावना है। सक्षम यात्रा को एक ऐसी पहल के तौर पर देखा जा रहा है, जो दिल्ली में नवाचार को एक नई दिशा देने के लिए तैयार है।










