Logo
पूर्व विधायक और सांसद स्व. देवव्रत सिंह के सील बंद उदयपुर पैलेस में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवान ने खुद को गोली मार ली।

प्रदीप बोरकर- खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान जिले के ग्राम उदयपुर स्थित बंद पड़े ऐतिहासिक पैलेस परिसर में सोमवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सील बंद पैलेस परिसर की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

भिलाई का रहने वाला था जवान
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक जवान की पहचान कृपाचंद सोनवानी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 6वीं बटालियन बुढ़ानभाट में पदस्थ था और मूलतः भिलाई का निवासी बताया जा रहा है।

Khairagarh Udaipur Village Sealed Palace

कारणों की जांच में जुटी में पुलिस
जवान पूर्व विधायक एवं सांसद रहे स्व. देवव्रत सिंह के उदयपुर स्थित सील किए गए पैलेस की सुरक्षा में तैनात था। घटना की पुष्टि पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव ने की है। एसपी लक्ष्य शर्मा ने बताया कि, घटना की जानकारी के बाद पुलिस बल एवं फॉरेंसिक टीम उदयपुर पैलेस पहुंची है और आगे की जांच की जा रही है।

7