Logo
राजधानी रायपुर के धरसींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सूरत और सीरत में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सूरत और सीरत में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जीवनदीप समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अस्पताल की हालिया उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करने के साथ ही भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गइ

प्रदेश स्तर पर आयोजित कायाकल्प प्रतियोगिता में धरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और स्वच्छता के दम पर पूरे छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही मुस्कान प्रतियोगिता में भी अस्पताल ने अपनी जगह सुरक्षित कर स्वास्थ्य मानकों पर अपनी पकड़ मजबूत की है। धरसींवा स्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की अहम बैठक ,धरसींवा विधायक अनुज शर्मा व धरसींवा जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढीलेन्द्र सेन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुरू हुई। जिसमे बैठक में मरीजों की सुविधा के लिए सबसे बड़ा निर्णय सोनोग्राफी मशीन को लेकर लिया गया।

 MLA Anuj Sharma

सार्थक निर्णय एजेंडे के तहत विभिन्न बिंदुओं पर लगी मुहर 
विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि, सीएसआर मद के माध्यम से आगामी अप्रैल माह तक अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन स्थापित कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को निजी सेंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल के बुनियादी ढांचे को सुधारने की कड़ी में परिसर के भीतर आकर्षक गार्डन विकसित करने और वाहनों के व्यवस्थित रख-रखाव के लिए पार्किंग की नई व्यवस्था पर भी सार्थक सहमति बनी। बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सार्थक निर्णय एजेंडे के तहत विभिन्न बिंदुओं पर मुहर लगाई गई।

डॉक्टरों की कमी को दूर करना मेरी प्राथमिकता 
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, धरसीवां अस्पताल को प्रदेश में तीसरा स्थान मिलना हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का परिणाम है, लेकिन हमारी मंजिल अभी दूर है। हमें इस केंद्र को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करना है जहाँ गरीब से गरीब व्यक्ति को भी सम्मानजनक और निःशुल्क इलाज मिले। उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल इंट-पत्थरों की इमारत नहीं, बल्कि सेवा का मंदिर होना चाहिए। डॉक्टरों की कमी को दूर करना मेरी प्राथमिकता है और अप्रैल से सोनोग्राफी की सुविधा शुरू होने के बाद यहाँ की जनता को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी से कर्तव्य पालन करने की प्रेरणा दी।

MLA Anuj Sharma

 प्रबंधनकों को दी हिदायत 
चर्चा के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा है। जिस पर विधायक ने शासन स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया। विधायक ने स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि, अस्पताल से मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर करने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाई जाए और गंभीर स्थितियों को छोड़कर यहीं पर बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रबंधन को यह सख्त हिदायत दी गई। मरीजों से किसी भी प्रकार की अनावश्यक राशि न ली जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।

5379487