Logo
धर्मगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 15 मार्च को रायपुर आ रहे हैं। यहां से वे बेमेतरा और बिलासपुर जिले के प्रवास पर जाएंगे।

रायपुर। उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 15 मार्च से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास रहेंगे। वे 15 मार्च रविवार को अहमदाबाद से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उनके भक्तगण उनका भव्य स्वागत और दर्शन करेंगे।

ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि, विमानतल से राजीव नगर स्थित आलोक सिह के निवास पर वे जाएंगे, जहां सिह परिवार द्वारा पादुकापूजन किया जाएगा। इसके बाद सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा के लिए वे रवाना होंगे।

16 और 17 मार्च को सलधा बेमेतरा में रहेंगे
सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा बेमेतरा पहुंचने पर दंडी स्वामी स्रीमज्ज्योतिर्मानंद सरस्वती जी स्वागत पूजन कर भक्तों को दर्शन देंगे। वहीं 16 और 17 मार्च को नवनिर्मित सवा लाख शिवलिंग मंदिर का निरीक्षण कर कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को मार्गदर्शन करेंगे। 

कमलेश दत्त दुबे के निवास पर होगा स्वागत और पूजन
वहीं 18 मार्च को सुबह 7 बजे सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा से वे बेमेतरा कृष्णा विहार स्थित कमलेश दत्त दुबे के निवास पर जाएंगे, जहां दुबे परिवार द्वारा स्वागत अभिन्दन कर पादुकापूजन संपन्न किया जाएगा। यहां से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

शंकराचार्य के कृपा पात्र शिष्य हरीश शाह के ग्राम चिचिरदा स्थित कुंज कुटीर फार्महाउस पर बिलासपुर के सनातनियों गौभक्तों व शाह परिवार द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन कर शाह परिवार द्वारा पादुकापूजन किया जाएगा। यहां से वे वाराणशी निकल जाएंगे। उक्त जानकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने दी है।

5379487