Logo
गर्मी में AC जैसी ठंडक चाहिए लेकिन बजट कम है, तो चिंता की बात नहीं। यहां हम लाएं है ₹6,000 के भीतर बेस्ट एयर कूलर कि लिस्ट, जिनमें Havells, Crompton और Bajaj जैसे टॉप ब्रांड शामिल है। देखिए इनकी कीमत और खासियत।

Air Coolers Under 6000: गर्मियों का मौसम अपने तेज तापमान के साथ तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में घर में ठंडी हवा का इंतज़ाम करना हर परिवार की प्राथमिकता बन जाता है। अगर आप एयर कंडीशनर (AC) की महंगी बिजली बिल और इंस्टॉलेशन खर्च से बचना चाहते हैं, तो एयर कूलर एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे दमदार एयर कूलर उपलब्ध हैं जो कम बिजली में बेहतर कूलिंग देते हैं और आपके कमरे को AC जैसा ठंडा बना सकते हैं। 

ऐसे में हम यहां आपके लिए ₹6,000 के भीतर 3 बेस्ट एयर कूलर ऑप्शंस लेकर आएं है, जो तपती गर्मी में घर को ठंडक पहुँचाने में मदद करेंगे। देखिए यहां बेस्ट एयर कूलर की कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से। 

6000 रुपए के बजट में बेस्ट एयर कूलर

1. Havells KoolFresh 43 L Personal Air Cooler  
Havells का यह एयर कूलर अमेजन पर इस समय 56% डिस्काउंट के साथ ₹5,990 के साथ उपलब्ध है। यह कूलर 43 लीटर की टैंक क्षमता के साथ आता है। यह आपके छोटे कमरे, स्टडी रूम या ऑफिस के लिए एकदम बढ़िया ऑप्शन है। इसमें पावरफुल एयर डिलीवरी के लिए मजबूत पंखा और तीन तरफ़ के हनीकॉम्ब पैड हैं, जो हवा को तेजी से और समान रूप से फैलाते हैं। 

Dual Flow टेक्नोलॉजी और डबल बॉल बेयरिंग मोटर बेहतर कूलिंग, कम शोर और लंबे समय तक टिकाऊपन सुनिश्चित करते हैं। इसमें Bacteria Shield हनीकॉम्ब पैड के साथ हेल्दी एयर और इनवर्टर कम्पैटिबिलिटी भी दी गई है, जिससे बिजली कट या लो वोल्टेज में भी ठंडक बनी रहती है।

2. Crompton Ozone Personal Air Cooler 45L
Crompton का यह एयर कूलर अमेजन पर इस समय 43% डिस्काउंट के साथ ₹5,999 के साथ उपलब्ध है। कंपनी इस कूलर पर 3 साल की वारंटी ऑफर कर रही है। इसमें 45 लीटर की क्षमता टैंक मिलता है। इस पर्सनल एयर कूलर में 2050 m³/hr की पावरफुल एयर डिलीवरी है, जो 190 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए उपयुक्त है। 

हाई-डेन्सिटी हनीकॉम्ब पैड लंबे समय तक ठंडक और बेहतर कंफर्ट प्रदान करते हैं। इसके अलावा, 4-वे एयर डिफ्लेक्शन से हवा को अपनी जरूरत के अनुसार फैलाया जा सकता है और Everlast पंप हार्ड वाटर में भी जामिंग से बचाता है, जिससे कूलर की टिकाऊपन बढ़ती है।

3. Bajaj PX25 Torque Personal Air Cooler 24L For Home 
अमेजन पर बजाज का यह एयर कूलर 38% छूट के साथ ₹4,799 में खरीद के लिए उपलब्ध है। यह कूलर 3 साल की लंबी वारंटी के साथ आता है, जिससे यह एक विश्वसनीय ऑप्शन बन जाता है। Bajaj एयर कूलर्स में DuraMarine पंप मिलता है, जो हाई इंसुलेशन के साथ आता है और नमी से पंप की सुरक्षा कर इसकी लाइफ बढ़ाता है। 

इसके अलावा, इसमें Anti-bacterial Hexacool टेक्नोलॉजी और Turbo Fan टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तेज और साफ हवा सुनिश्चित करती है। यह 5 मीटर तक की एयर थ्रो और 4-वे स्विंग डिफ्लेक्शन के साथ यह पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक फैलाता है। 

 

5379487