वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V70 5G एक प्रीमियम हैंडसेट है, जो फरवरी 2026 में भारत में लॉन्च किया है। यह फ्लैगशिप हैंडसेट लॉन्च के बाद से ही काफी चर्चा में है और इसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि लॉन्च प्राइस अधिक होने के कारण कई लोग इस डिवाइस को खरीद नहीं पाएं थे। ऐसे यूजर्स के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी है।
दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर यह डिवाइस बंपर छूट के साथ लिस्ट किया गया है। 6500mAh बैटरी, 50MP ZEISS कैमरा वाले शानदार फोन को अभी ₹9,600 से अधिक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। देखिए इसका ऑफर प्राइस और फीचर्स के बारें में विस्तार से।
Vivo V70 5G का ऑफर प्राइस
अमेजन पर वीवो V70 5G इस समय 10% छूट के साथ ₹45,999 में लिस्ट किया गया है। जबकि इसका लॉन्चिंग प्राइस ₹50,999 है। साथ ही चुनिंदा बैंक कार्डस पर खरीदारों को अलग से 4,600 रुपए तक का कार्ड डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इससे हैडंसेट की कीमत और भी कम हो जाती है। इसके अलावा, अधिक बचत के लिए आप एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं। लेकिन यह आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।
Vivo V70 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
vivo V70 5G अपने प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। इसमें 50MP ZEISS OIS मुख्य कैमरा (Sony IMX766), 50MP ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो उच्च ZEISS ऑप्टिकल स्टैंडर्ड के अनुसार बनाया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP ZEISS ग्रुप कैमरा दिया गया है। साथ ही, ZEISS मल्टीफोकल पोर्ट्रेट मोड आपको 23mm से 100mm तक पांच क्लासिक फोकल लेंथ और आइकॉनिक ZEISS बोकेह स्टाइल्स के साथ सिनेमाई पोर्ट्रेट लेने की सुविधा देता है।
फोन में Next-Gen Snapdragon 7 Gen 4 4nm फ्लैगशिप प्रोसेसर है, जो पिछले जनरेशन की तुलना में 27% तेज CPU और 30% बेहतर GPU परफॉर्मेंस देता है। 16.74cm (6.59 इंच) 1.5K OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ शानदार विजुअल अनुभव देती है।
6500mAh BlueVolt बैटरी लंबा बैकअप देती है और 90W FlashCharge के साथ जल्दी चार्ज होती है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को बेहद स्मूथ बनाता है। साथ ही, यह IP68 & IP69 रेटेड है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। 3D Ultrasonic Fingerprint 2.0 सेंसर फोन को तेज और सुरक्षित तरीके से अनलॉक करता है। खास बात यह है कि इसमें भारत का पहला AI Holi पोर्ट्रेट मोड भी शामिल है, जो तस्वीरों में त्योहारी रंगीन इफेक्ट्स अपने आप जोड़ देता है।










