रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी- लॉन्चिंग कार्य से रद्द की गई 13 मेमू ट्रेनों को रेलवे ने फिर बहाल कर दिया दिया है। एक साथ दर्जन ट्रेनों के रद्द होने से रायपुर से डोंगरगढ़, गोंदिया और इतवारी जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का
जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के कारण 13 एवं 14 मार्च 2026 को कुछ यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया था। इस कार्य को निर्धारित समस से पहले ही 06 व 07 मार्च को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इसीलिए अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निरस्त की गई यात्री गाड़यिों की सेवाएं अब अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुनः बहाल की गई हैं। आज से नागपुर रूट की ओर यात्रियों को आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मिलेंगी।
मैहर स्टेशन में रुकेगी नौतनवा एक्सप्रेस
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्य प्रदेश के मैहर में चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा दी गई है। 18201 दुर्ग - नौतनवा एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव 18 से 28 मार्च तक मैहर स्टेशन में दिया गया है। यह गाड़ी 5:35 बजे मैहर पहुंचकर 5:40 बजे रवाना होगी। 18202 नौतनवा - दुर्ग एक्सप्रेस का ठहराव 20 से 29 मार्च तक मैहर स्टेशन में दिया गया है।
शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 व स्लीपर कोच की सुविधा
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 एवं स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा 14 से 20 मार्च 2026 तक शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 16 से 22 मार्च 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी।
यह ट्रेन हुई बहाल
- 68721 रायपुर - डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर
- 68723 गाड़ी संख्या -डोंगरगढ़ – गोंदिया मेमू पैसेंजर
- 68724 गोंदिया – रायपुर मेमू पैसेंजर
- 68741 दुर्ग – गोंदिया मेमू पैसेंजर
- 68741 दुर्ग – गोंदिया मेमू पैसेंजर
- 68742 गोंदिया – दुर्ग मेमू पैसेंजर
- 68743 गोंदिया – नेताजी -सुभाष चन्द्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर
- 68744 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी गोंदिया मेमू पैसेंजर










