भव्य कांवर यात्रा : तीतरमारा संगम तट से श्री फलेश्वरनाथ मंदिर तक 7 किलोमीटर पैदल चलीं सीएम की पत्नी 

Kaushalya Sai
X
कांवड़ यात्रा में कौशल्या साय सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जल चढ़ाने के बाद आयोजित भंडारे में अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहजिले जशपुर के तीतरमारा संगम तट से श्री फलेश्वरनाथ मंदिर बगिया तक भव्य कांवड़यात्रा का आयोजन किया गया। 7 किलोमीटर लंबी इस कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

संगम तट से नदी का पवित्र जल कलश में लेकर, श्रीमती कौशल्या साय रिमझिम वर्षा के बीच श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा कर श्री फलेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर, देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और विकास का आशीर्वाद मांगा। श्रीमती साय ने बताया कि, सावन के पवित्र मास के दौरान श्री फलेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक करने की परम्परा सालों से अनवरत चली आ रही है। इस परम्परा का निर्वहन करते हुए ही यह आयोजन किया गया है।

cm wife

बारिश की परवाह किए बिना जयकारे लगाते चलते रहे श्रद्धालु

उन्होने बताया कि, कांवर यात्रा की यह परम्परा स्वफूर्त है। इसके लिए दिन का निर्धारण की सबकी सहमति से किया जाता है। कांवर यात्रा में शामिल होने के लिए ईब और मैनी नदी के संगम पर सुबह से ही श्रद्वालु कलश और कांवर लेकर जुटने लगे थे। रूक- रूक कर हो रही वर्षा की परवाह ना करते हुए भगवा वस्त्र धारण किये हुए हजारों की संख्या में महिला, पुरूष और बच्चे संगम तट पर पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए थे। संगम तट भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

yatra

सात किमी. नंगे पैर पैदल चलीं श्रीमती साय

भक्तों के साथ श्रीमती कौशल्या साय ने संगम तट से नदी का पवित्र जल कलश में लेकर नंगे पाव पैदल यात्रा करते हुए श्री फलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया था। इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीमती कौशल्या साय ने भंडारा में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया।

jal

आस्था का केंद्र है श्रीफलेश्वरनाथ शिव मंदिर

उल्लेखनीय है कि, बगिया में मैनी नदी के तट में स्थित श्री फलेश्वरनाथ शिव मंदिर शिव भक्तों की आस्था का केन्द्र है। यहां अभी कुछ हि दिनों पहले 51 हजार पार्थिव शिवलिंग के साथ शिव कथा का आयोजन किया गया था। इस महा आयोजन में भी जिले सहित आसपास के पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिशा से श्रद्धालु शामिल हुए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story