किसानों के लिए खुशखबरी: 24 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा बोनस, कितने प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की...पढ़िए

File Photo
X
File Photo
राज्य सरकार किसानों और महिलाओं के लिए बेहतर कार्य करने की कोशिश में जुटी हुई है। 24 लाख से अधिक किसानों को धान का बोनस मिलेगा।

रायपुर- राज्य सरकार किसानों और महिलाओं के लिए बेहतर कार्य करने की कोशिश में जुटी हुई है। इन सब के बीच महतारी वंदन योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में पहुंच गई है और अब किसानों को 13 हजार करोड़ देने वाली है। 24 लाख से अधिक किसानों को धान का बोनस मिलेगा। किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि भी दी जाएगी।

कृषि उन्नत योजना

कृषि उन्नत योजना के माध्यम से किसानों को राशि मिलेगी। 2203 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई है। इस राशि को देने से पहले बीजेपी ने 3100 में धान खरीदी करने का वादा किया था। इस साल 145 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story