यहां उतरे गरुड़ देव: घायल हिमालयन ग्रिफर को गरुड़ देव समझ पूजने लगे, वन विभाग ने उपचार के लिए भेजा जंगल सफारी

mountain griffer
X
हिमालयन ग्रिफर
अम्बागढ़ चौकी तहसील के किलारगोंदी में एक किसान के खेत में घायल हिमालयन पक्षी उतरा। ग्रामीण गरुड़ देव समझ पूजने लगे। वन विभाग ने भेजा जंगल सफारी।

एनिश पुरी गोस्वामी-मोहला। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। देश के विभिन्न हिस्सों में हवन-पूजन के साथ-साथ दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है। इसी दौरान मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी के एक गांव में हिमालयन ग्रिफर नामक दुर्लभ पक्षी दिखा। ग्रामीण इस पक्षी को गरुड़ देव का रूप मानकर आस्था की नजर से देख रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अम्बागढ़ चौकी तहसील के किलारगोंदी में एक किसान के खेत में गिद्ध प्रजाति का एक पक्षी घायल अवस्था में देखा गया। कल अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे इस अवसर पर दुर्लभ पक्षी के मिलने से ग्रामीण इसे गरुड़ देव का रूप मान रहे हैं। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई है।

घायल पक्षी को इलाज के लिए भेजा जंगल सफारी
वहीं वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग ने घायल पक्षी का उपचार किया। उन्होंने बताया कि, यह पक्षी हिमालयन ग्रिफर है। यह यहां पर भटककर आ गया है। वहीं वन अमले ने इस पक्षी को राजधानी रायपुर के जंगल सफारी भिजवा दिया है, जहां उसका इलाज जारी है।

मंदिर की सफाई के दौरान मुंगेली में भी मिले जटायु
वहीं 20 जनवरी को मुंगेली के एक प्राचीन जगन्नाथ मंदिर की छत पर पक्षी के चार बच्चे आ गए। श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के इस अवसर पर पक्षियों के मिलने की घटना को शुभ संकेत मान रहे हैं। इन्हें जटायु पक्षी मानकर इनके खाने-पीने और सुरक्षा का इंतजाम कर, इनकी पूजा कर रहे हैं।

bird found in jagannath temple
जगन्नाथ मंदिर में मिला पक्षी

आस्था का केंद्र बने ये पक्षी
बता दें कि, ये पक्षी मुंगेली के एक प्राचीन जगन्नाथ मंदिर की सफाई के दौरान मिले हैं। इसके अलावा जब पूरा देश राममय हो रहा है और अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे तो ग्रामीण इन पक्षियों को आस्था की नजर से देख रहे हैं। वे इन्हें जटायु का ही रूप मान रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story