अंतिम फैसला जल्द : अगले माह कभी भी होगा प्रमुख निगम और मंडलों में नियुक्तियों का ऐलान

BJPs state in-charge Nitin Naveen
X
BJP's state in-charge Nitin Naveen
भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन 3 अगस्त को आने वाले हैं। यहां पर प्रदेश संगठन की बैठक के बाद कभी भी प्रमुख निगम, मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। 

रायपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब निगम, मंडलों को लेकर जश्न की तैयारी हो रही है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन 3 अगस्त को आने वाले हैं। यहां पर प्रदेश संगठन की बैठक के बाद कभी भी प्रमुख निगम, मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं के साथ चर्चा में सहमति बनने की खबर है।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब तक निगम और मंडलों में नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं। सरकार बनने के बाद लोकसभा चुनाव आ गया और आचार संहिता लग गई। ऐसे में सभी लोकसभा चुनाव में व्यस्त हो गए। अब लोकसभा का चुनाव निपट चुका है। साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर भी जो कवायद चल रही थी, उस पर फिलहाल विराम लग गया है। मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा, ऐसा कहा जा रहा है। इस बीच अब यह बात सामने आ रही है कि कुछ निगम, मंडलों में नियुक्ति की तैयारी हो गई है।

कभी भी जारी हो सकती है सूची

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा का दो बार दिल्ली दौरा हुआ है। इस दौरे में मुख्यमंत्री श्री साय और दोनों डिप्टी सीएम की केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ ही अन्य मंत्रियों से तो मुलाकात हुई है, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में कुछ निगम, मंडलों में नियुक्तियों को लेकर सहमति बनने की बात सामने आ रही है। इनके एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटने के बाद अब यह खबर आ रही है कि जल्द ही कुछ प्रमुख निगम और मंडलों में नियुक्ति की जाएगी। ऐसा होने से कार्यकर्ताओं के साथ जिनकी नियुक्ति होगी, उनमें ऊर्जा का संचार होगा और वे ज्यादा उत्साह के साथ नगरीय निकाय चुनाव में काम करेंगे। इसी के साथ बचे हुए निगम, मंडलों के लिए भी कार्यकर्ताओं में उत्साह और उत्सुकता रहेगी कि इनमें कितनी नियुक्तियां होंगी।

इनके नाम चर्चा में

जिनके नाम चर्चा में चल रहे हैं, उनमें प्रदेश संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पहले गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष रह चुके भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री और आरडीए के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, संदीप शर्मा, विकास मरकाम, अमित चिमनानी, लक्ष्मी वर्मा, सौरभ सिंह, जगन्नाथ पाणिग्रही, नीलू शर्मा के नाम प्रमुख हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story