haribhoomi hindi news
जांजगीर चांपा जिले में डॉक्टर ने मरीज के साथ छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर अस्पताल में हंगामा मच गया। 

मुकेश बैश- जांजगीर–चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में डॉक्टर ने मरीज के साथ छेड़खानी की। महिला एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़कानी की। महिला ने इसका विरोध किया तो अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी। 

Police calming down the situation
मामला शांत करते हुए पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले में एक डॉक्टर ने मरीज के साथ छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी। इस दौरान मौका पाकर आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाइश देकर वहां से हटाया। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 
 


 

7