haribhoomi hindi news
छत्तीसगढ़ के स्टार कलाकार और धरसीवां विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा नागपुर पूर्व विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा पंचम खोपड़े के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। जिसके बाद कृष्णा पंचम खोपड़े ने 115288 वोटों से जीत कर विदर्भ में इतिहास रच दिया है। 

हेमंत वर्मा- धरसींवा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा समर्थित गठबंधन महायुति को विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत मिली है। महायुति ने राज्य की 235 सीटों पर कब्जा जमाया है। छत्तीसगढ़ के स्टार कलाकार और धरसीवां विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा नागपुर पूर्व विधानसभा में स्टार प्रचारक बन कर गए थे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृष्णा पंचम खोपड़े के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। जिसके बाद कृष्णा पंचम खोपड़े ने 115288 वोटों से जीत कर विदर्भ में इतिहास रच दिया है। 

MLA Anuj Sharma campaigning for elections
चुनाव प्रचार करते विधायक अनुज शर्मा 

उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत के बाद धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने धरसींवा पहुंचे। जहां नागपुर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा पंचम खोपड़े की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां बांटी और कार्यकर्ताओं को बताया कि, महाराष्ट्र में हमारे छत्तीसगढ़ के निवासियों ने हमारा साथ दिया और अन्य दलों को नकार दिया। नागपुर पूर्व में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है और विभाजनकारी ताकतें हारी हैं। नकारात्मक राजनीति की हार हुई है परिवारवाद की हार हुई है। महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है।

छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया नारा ने बिखेरा अपना जलवा 

नागपुर पूर्व विधानसभा मे भाजपा के स्टार प्रचारक पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा जो कि, छालीवुड के सुपर स्टार है। जिसे स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी ने विश्वास कर भेजा, जहां श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़वासियों  के बीच एक ही नारा दिया था। छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया जो विधानसभा चुनाव में सच तौर पर साकार हो गया है। पूर्व नागपुर विधानसभा में संजीवनी बन कर पहुंचे। श्री शर्मा ने कई सभाओं के साथ अगुवाई की, जहां 1लाख 15 हजार की ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। 

इसे भी पढ़ें... मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला हादसे का शिकार : काफिले की 4 गाड़ियां आपस में टकराईं

लोगों के बीच जाकर किया था प्रचार 

प्रवासी छत्तीसगढ़ की निवासियों ने अपने मन पसन्द फिल्मी हीरो को देखने जंहा जन सैलाब उमड़ पड़ा था। वहीं अनुज शर्मा ने भी बस्ती में पहुच कर समर्थों का अभिवादन स्वीकार किये थे। जहां अनुज शर्मा को भी इस 'जादू' का अहसास था। 20 नवंबर को आखिरी दौर के मतदान के पहले एक सभा मे श्री शर्मा ने अनुभव के साथ दावा कर छत्तीसगढ़ लौटे थे कि, भाजपा प्रत्याशी एक लाख से ऊपर जीत दर्ज करेगी।

7