तीर्थाटन पर जाएंगे भाजपाई : धरसींवा मंडल के 600 भाजपाई अयोध्या, बनारस, चित्रकूट के लिए जाएंगे, सीएम व विस अध्यक्ष दिखाएंगे हरी झंड़ी

Dharsiwa Mandal, 600 BJP members, Ayodhya-Chitrakoot-Banaras, pilgrimage
X
600 भाजपाई अयोध्या, बनारस, चित्रकूट के लिए जाएंगे
छत्तीसगढ़ के धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं की एक टीम अयोध्या, बनारस, चित्रकूट, प्रयागराज व मैहर की तीर्थयात्राा पर रवाना होने वाले हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगते धरसींवा मंडल के करीब 600 भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार 10 सितंबर की दोपहर अयोध्या, बनारस, चित्रकूट, प्रयागराज व मैहर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे। करीब 12 एसी बसों और 7 इनोवा कारों से सभी भाजपाई सात दिवसीय प्रवास के लिए नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में रवाना होंगे।

राजधानी के विधानसभा के करीब शीतलबाड़ी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत, समेत राज्य शासन के मंत्रिगण बसों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा में पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद राम मनहर भी शामिल रहेंगे। यात्रा के दौरान ठहरने, नाश्ता व भोजन की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें...राशन कार्ड पर बड़ी खबर : नवीनीकरण की तारीख एक महीने आगे बढ़ेगी, खाद्य मंत्री ने की घोषणा

नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में यात्रा

यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं में खासा उत्साह है, दरअसल विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने अयोध्या, बनारस जाने की मंशा जाहिर की थी, जिसे भाजपा नेता नितिन अग्रवाल ने पूरा किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story