धनेंद्र साहू का सीएम साय को पत्र : पूर्व पीसीसी चीफ ने गौठानों को फिर से शुरू करने की उठाई मांग

cow
X
लावारिस मवेशी चट कर रहे किसानों की फसल
किसानों की समस्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा हैं।  

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम-नवापारा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है। पत्र में श्री साहू ने पुरे प्रदेश में लावारिस जानवारों को रखने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि, पूरे प्रदेश में लावारिस जानवरों द्वारा किसानों के फसलों की चराई की समस्या को देखते हुए गौमाता के संरक्षण करने के लिए और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उपदेश से कांगेस की सरकार ने अधिकांश गांव में गौठान प्रारंभ किया गया था जो कि सुचारू रूप से संचालित हो रहा था। जिससे किसानों को फसलों की चराई के मामले में काफी राहत मिली थी।

गिनाई किसानों की परेशानी

गोबर बिक्री करने और महिलाओं को रोजगार मिलने का लाभ प्राप्त हो रहा था। परन्तु भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश के सारे गौठानों को बंद कर दिया गया है। किसान गौठान व्यवस्था बंद होने से काफी परेशान हो गये है। वे अपनी फसल सुरक्षा को लेकर काफी चिन्तित हैं।

Dhanendra Sahu
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू

किसानों को राहत दिलाने की अपील

शासन ने फसलों की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह के कोई वैकल्पिक उपाय भी अभी तक नही किया गया है। इसलिए किसानों की फसलों की सुरक्षा को प्राथमिकता से लेते हुए लावारिस पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था करते हुए पुराने गौठानों को पुनः शीघ्र ही संचालित कर किसानों को राहत दिलाएं ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story