कांग्रेस का गौ सत्याग्रह : मवेशी लेकर सड़क पर प्रदर्शन, जहां पुलिस ने रोका वहीं आंदोलन खत्म

bhupesh baghel
X
रायपुर में कांग्रेस पार्टी का गौ सत्याग्रह आंदोलन
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने गौ सत्याग्रह आंदोलन किया। प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेसी मवेशी लेकर सड़क पर उतरे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान की फसल बरसात के सीजन में ही एगाई जाती है। ऐसे में मवेशियों के खुले में घूमने से किसानों को परेशानी होती है। मवेशी खेतों में घुसकर धान की फसल को चर जाते हैं। किसानों की इसी समस्या को लेकर 16 अगस्त को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में गौ सत्याग्रह करने का ऐलान किया था। अपने इसी ऐलान को पूरा करते हुए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में गोसत्याग्रह किया। कांग्रेसी सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़कर अफसरों के दफ्तर ले जाने की कोशिश करते दिखे।

राजधानी रायपुर में तेज बारिश के बीच कांग्रेस का गौ सत्याग्रह शुरू हुआ। कांग्रेस भवन से रैली की शक्ल में कांग्रेसी निकले। PCC चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेसी अवारा मवेशियों को लेकर साथ चल रहे थे। इस दौरान वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल भी मौजूद रहे। कांग्रेसियों का कहना था कि, वे कलेक्टोरेट में जाकर मवेशियों को बांधेंगे। लेकिन इस कांग्रेसियों को आकाशवाणी चौक पर ही पुलिस ने रोकने की तैयारी कर रखी थी।

आकाशवाणी चौक के पास जैसे ही पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की, उनकी पुलिस के साथ जमकर झूमा- झटकी शुरू हो गई। PCC चीफ दीपक बैज भी बेरिकेड तोड़ने पहुंच गए। हालांकि थोड़ी देर झूमा झटकी के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन यहीं खत्म हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यहां आगे भी गौवंश की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि, पूरे प्रदेश में गौवंश की लगातार मौत हो रही है, गौठानों के बंद होने से अवारा मवेशियों की समस्या बढ़ी है। सरकार को जगाने कलेक्टोरेट में हम मवेशियों को बांधने जा रहे थे। पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता आज प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार से मांग है कि गौठानों को फिर शुरू किया जाए।

धमतरी में नगर पंचायत कार्यालय का घेराव

dhamtari
कांग्रेस ने गौ-सत्याग्रह के तौर पर यहां रैली निकालकर आमदी नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया

कांग्रेस ने गौ-सत्याग्रह के तौर पर यहां रैली निकालकर आमदी नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। पूर्ववर्ती सरकार की गोधन न्याय योजना को बंद करने का कांग्रेसी विरोध कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेसजनों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाये। घेराव के दौरान पुलिस अफसरों के साथ कांग्रेसियों की बहस भी हुई। विधायक ओंकार साहू भी प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे।

बिलासपुर में मवेशी लेकर निकाली रैली

bilaspur
कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ बिलासपुर में किया प्रदर्शन

बिलासपुर। कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ बिलासपुर में प्रदर्शन किया। गौ सत्याग्रह के तहत कांगेसियों ने विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, महापौर रामशरण यादव समेत जिला एवं शहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से नेहरू चौक तक मवेशियों के साथ रैली निकाली।

कांकेर में मवेशी पकडते दिखे कांग्रेसी

kanker
कांकेर जिले में कांग्रेसी सड़कों पर मवेशियों को पकड़ने के लिए दौड़ाते दिखे

कांकेर। उधर कांकेर जिले में कांग्रेसी सड़कों पर मवेशियों को पकड़ने के लिए दौड़ाते दिखे। कलेक्ट्रेट घेरने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर रोका। पुलिस के साथ थोउ़ी देर तक झूमा झटकी चलने के बाद, गौठानों को फिर से चालू करने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने आंदोलन खत्म किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story