रेत के साथ खोद डाली पुल की नींव : महानदी पर बना पुल धंसा, कुरुद-मगरलोड के बीच आवागमन बंद

mahanadi river
X
महानदी पर बने पुल पर आई दरार
धमतरी में महानदी पर बना पुल धंस गया है। जिसके कारण पुल भारी वाहनों की आवाजाही पर तरह प्रतिबंध कर दिया गया है।

भोजराज साहू- धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महानदी पर बना पुल का एक हिस्सा धंस गया। जिसके कारण चार पहिया वाहनों के पुल पार करने पर रोक लगा दी है।जिसके कारण कुरुद-मगरलोड के बीच आवागमन प्रभावित हो गई है। विशेषज्ञों की टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया।

दरअसल महानदी में बने पुल का एक हिस्सा धंस गया है। पुल की स्थिति को दखते हुए किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए आवाजाही को रोक दी गई है। भारी वाहनों के गुजरने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिर्फ पैदल और दोपहिया को अनुमति है। मिली जानकारी के अनुसार महानदी से मनमानी रेत निकासी के कारण पुल की नींव कमजोर हो गई थी। जिसके कारण ये स्थिति बन गई है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story