Delhi Police Encounter: दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में आज 13 फरवरी शुक्रवार को पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों को पैर में गोली लग गई, जिसकी वजह से वह घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि तीनों मेरठ के एक मर्डर केस में वॉन्टेड है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों की पहचान 25 साल के असद, 22 वर्षीय फैजान और 28 साल के शाहिद के तौर पर हुई है। जांच में पता लगा है कि असद गैंग का सरगना है, इन सभी बदमाशों की संबंध असद गैंग से है। दरअसल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि मेरठ का नामी असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में देखा गया है, जिसके क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई।
VIDEO | Delhi: An encounter in Usmanpur area between the Crime Branch (Shakarpur team) of the Delhi Police and armed miscreants led to the arrest of three suspects, who were injured after being shot in the leg. The accused had opened fire at the police, and a sub-inspector… pic.twitter.com/hNX0GeQEyR
— Press Trust of India (@PTI_News) February 13, 2026
सब-इंस्पेक्टर को लगी गोली
टीम ने जब तीनों बदमाशों को बाइक पर आता देखा और उन्हें सरेंडर करने का इशारा किया गया। लेकिन बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरा देखकर टीम पर फायर कर दिया, जिसमें गोली एक SI को भी छूते हुए निकल गई, लेकिन गनीमत रही कि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वह बाल-बाल बच गए।
सरगना का बड़े अपराधी परिवार से संबंध
टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चला दी और बदमाशों के पैरों में गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बदमाशों पर आरोप है कि इन्होंने आपसी रंजिश में एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से आरोपी फरार थे। बदमाशों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि असद गैंग का सरगना असद मेरठ के एक बड़े अपराधी परिवार से संबंध रखता है, तीनों बदमाश मेरठ में एक साल पहले हुई एक हत्या के मामले में मुख्य रूप से दोषी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।











