Logo
ipl 2026: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 24 साल के खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाया जाएगा। पहले भी ये खिलाड़ी कप्तानी कर चुका है।

ipl 2026: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता। रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 साल के रियान पराग को टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता। यह फैसला संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड होने के बाद लिया जा रहा। सैमसन के बदले राजस्थान को 2 ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन मिले हैं, जिससे टीम की नई रणनीति भी साफ दिख रही।

रियान पराग के लिए यह जिम्मेदारी बिल्कुल नई नहीं होगी। पिछले साल जब सैमसन चोट के कारण 8 मैच नहीं खेल पाए थे, तब पराग ने टीम की कमान संभाली थी। उस दौरान राजस्थान ने आठ में से सिर्फ 2 मैच जीते थे लेकिन पराग का व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने उन मुकाबलों में 38.57 की औसत से रन बनाए और ईडन गार्डन्स में कोलकाता के खिलाफ 95 रन की करियर बेस्ट पारी खेली थी।

सूत्रों के अनुसार, टीम के हेड कोच कुमार संगकारा ने कप्तान चुनने से पहले कुछ खिलाड़ियों के इंटरव्यू लिए थे, जिसमें पराग भी शामिल थे। आखिरकार मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स को नया कप्तान ही नहीं, बल्कि नया हेड कोच भी मिलेगा, क्योंकि 2025 सीजन के बाद राहुल द्रविड़ ने टीम से अलग होने का फैसला किया था। उस सीजन में राजस्थान का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर से आखिरी स्थान पर रही थी।

रियान 2019 से लगातार राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं और अब तक 7 सीजन टीम के लिए खेले हैं। पिछले दो सीजन में उन्होंने टीम के सभी मैच खेले। 2024 आईपीएल उनके करियर का सबसे सफल सीजन रहा, जिसमें उन्होंने 52.09 की औसत से 573 रन बनाए थे। कुल मिलाकर वह राजस्थान के लिए 84 मैचों में 1566 रन और सात विकेट ले चुके हैं।

वहीं संजू सैमसन ने राजस्थान के लिए 11 सीजन खेले और पिछले आईपीएल के बाद बदलाव की इच्छा जताई थी। अब टीम एक नए युग की शुरुआत की तैयारी में है और युवा कप्तान के साथ नई ऊर्जा लाने की उम्मीद कर रही।

5379487