haribhoomi hindi news

LIVERCB vs CSK Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, धोनी नहीं खेल रहे

RCB vs CSK Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, धोनी नहीं खेल रहे

RCB vs CSK Live score updates: आईपीएल 2026 में रविवार का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा। बेंगलुरु में हो रहे मुकाबले में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मैच के लिए चेन्नई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस के समय ऋतुराज ने धोनी की फिटनेस को लेकर बताया कि वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही मैदान पर नजर आ सकते हैं। 

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करते। लेकिन, विकेट मजबूत लग रहा और हम बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे। पिछले मैच में जिस तरह से टीम ने खेला, उससे काफी खुश हूं। इस मुकाबले के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं है। 

19:17 PM(3 hours ago )

RCB vs CSK Live updates: दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Posted by: सौरभ मिश्रा

बेंगलुरु और चेन्नई के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए, इसमें से चेन्नई ने 22 जबकि बेंगलुरु ने 13 मैच में जीत हासिल की। 

19:15 PM(3 hours ago )

RCB vs CSK Live updates: महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेल रहे

Posted by: सौरभ मिश्रा

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया कि एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस आज भी नहीं खेल रहे। दोनों रिकवरी कर रहे। CSK और RCB दोनों ने ही अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

19:14 PM(3 hours ago )

RCB vs CSK Live score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बैटिंग-फर्स्ट XI: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कैप्टन), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। 

आरसीबी बेंच: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम, कनिष्क, वेंकटेश अय्यर

चेन्नई सुपर किंग्स की बॉलिंग-फर्स्ट XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, मैट हेनरी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद। 

CSK बेंच: मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह। 

19:10 PM(3 hours ago )

RCB vs CSK Live score: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता

Posted by: सौरभ मिश्रा

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। 

7