डबल मर्डर कांड में बड़ा खुलासा : छोटे बेटे ने ली मां और भाई की जान, पैसों के लिए हुआ था बड़े भाई से विवाद

Arrested accused
X
गिरफ्तार आरोपी
जगदलपुर में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के रिहायशी इलाके में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने 24 घंटों के अंदर खुलासा किया।

जीवानंद हलधर-जगदलपुर। जगदलपुर में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के रिहायशी इलाके में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने 24 घंटों के अंदर खुलासा किया। बताया जा रहा है कि, छोटे बेटे ने ही अपनी मां और बड़े भाई की हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई की रात सूने मकान में मां-बेटे की हत्या हो गई। जबकि, छोटा बेटा नितेश गंभीर रूप से घायल मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

छोटे भाई ने ही की मां और बड़े भाई की हत्या

जांच में पता चला कि, घायल नितेश ने ही अपनी मां और बड़े भाई की हत्या की है। बताया जा रहा है कि, नितेश पैसों को लेकर परेशान था। हत्या वाली रात दोनों भाई में इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। झगड़े के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर पत्थर से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए आई मां पर भी उसने हमला कर दिया। इसके बाद दोनों का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और घटनाक्रम को ऐसा दिखाया जैसे कि, हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया हो। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नितेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

अपने दो बेटों के साथ रहती थी मृतका

बता दें कि, मृतका गायत्री गुप्ता (50 वर्ष) अनुपमा चौक के पास अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 वर्ष) और नितेश गुप्ता (29 वर्ष) के साथ रहती थी। गुरुवार की सुबह जब पड़ोसियों ने घर खुला देखा तो पता करने के लिए अंदर गए। जहां उन्हें खून से लथपथ मां-बेटे की लाशें मिली। वहीं, दूसरे कमरे में बेटा नितेश गंभीर रूप से घायल मिला था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

लोगों ने घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी। SP शलभ सिन्हा समेत पुलिस के कई अधिकारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घायल नितेश को अस्पताल भिजवाया साथ ही दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

किराना दुकान चलाता था परिवार

परिवार का शहर में ही एक किराना दुकान भी है। एक बेटा दुकान चलाता था, जबकि दूसरे का कोई और काम करता था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story