haribhoomi hindi news
बलौदाबाजार जिले में पहली बार मतदान के बाद महिलाओं को मतगणना कार्य किए जाने की जिम्मेदारी दी गई हैं। मतगणना कार्य की निगरानी के लिए महिला रिटर्निंग अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।  

कुश अग्रवाल-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने पूरे मतदान की जिम्मेदारी 900 महिला कर्मचारियों को सौंपी थी, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया। अब मतगणना की जिम्मेदारी भी महिलाओं को दी गई है। 

जिले के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में महिला कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहली बार है, जब जिले में मतदान और मतगणना दोनों ही कार्य महिलाओं द्वारा किए जा रहे हैं। 

मतगणना कार्य की निगरानी करेंगी दीप्ति गौते 

मतगणना कार्य की निगरानी के लिए महिला रिटर्निंग अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। बलौदाबाजार से अनुविभागीय अधिकारी दीप्ति गौते और पलारी से अनुविभागीय अधिकारी सीमा ठाकुर इस प्रक्रिया की देखरेख कर रही हैं। यह पहल नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करेगी।

इसे भी पढ़ें...बलौदाबाजार में 71% मतदान : वोटिंग में महिलाओं की भूमिका को कलेक्टर ने सराहा

आत्मविश्वास को बढ़ाने में मिलेगी मदद 

जिला प्रशासन के इस पहल की हर जगह तारीफ हो रही है। जिस प्रकार जिले के कलेक्टर ने इस बार नारी शक्ति के ऊपर विश्वास जताया है। प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद करेगा। यह अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायक पहल है। भविष्य में महिलाओं की चुनावी प्रक्रियाओं में अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

 

7