haribhoomi hindi news

नालंदा के शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोगों को अंदर जाने की जगह तक नहीं मिल रही थी। इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

इस हादसे में अब तक 8 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के समय राष्ट्रपति का दौरा
इस हादसे के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नालंदा में मौजूद थीं। उनका कार्यक्रम शीतला मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित नालंदा खंडहरों के दौरे का था। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच यह घटना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

प्रशासन पर उठे सवाल
इस घटना के बाद प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा और मेडिकल व्यवस्था क्यों नहीं थी- यह बड़ा सवाल बन गया है।

ऊपर दिए गए वीडियो में देखें दर्दनाक हादसे की कहानी 

7