Bihar weather: बिहार में आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी, 15 जिलों में होगी झमाझम बारिश

weather forecast
X
दिल्ली-हरियाणा मौसम समाचार।
Bihar Weather: बिहार में इन दिनों बारिश के साथ ही बज्रपात की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। मौसम विभाग ने 15 जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी है।

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों तेज पर्याप्त बारिश हो रही है। इसके साथ ही बज्रपात की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। रविवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग ने रविवार को 15 जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से सिक्किम होते हुए प्रदेश में नमीयुक्त हवा आने के कारण पिछले कई दिनों से मौसम के मिजाज में नरमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने रविवार को भी लोगों को मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

वज्रपात से 11 लोगों की मौत
प्रदेश के शिवहर, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अररिया, किशनगंज, गया, नवादा, जमुई और बांका के जिलों में तेज गरज-चमक के साथ हवा चलेगी। इस दौरान बारिश भी होगी। यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं शनिवार को प्रदेश में बज्रपात की घटना सामने आई। जहां वज्रपात से 11 लोगों की मौत हो गई।

दरभंगा में हुई सबसे ज्यादा बारिश
मौसम का मिजाज 13 मई तक बदला हुआ देखने को मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश में आंधी के साथ बारिश होगी। बीते कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने के कारण गर्मी से राहत मिली है। वहीं शनिवार को दरभंगा में सर्वाधिक वर्षा हुई जहां 42.2 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा अररिया में 33.8 मिमी, खगड़िया में 24.0 मिमी, पूसा में 17.2 मिमी और भागलपुर में 14.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

राजधानी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री पहुंचा
शनिवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों का तापमान बढ़ा रहा। वहीं राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि, औरंगाबाद में सबसे ज्यादा गर्मी रही यहां का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सर्वाधिक है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story