Logo
election banner
Bhojpur Road Accident: बिहार के भोजपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को रौंद दिया। एक बाइक पर सवार चाचा-भतीजे और दूसरी बाइक पर सवार पिता और बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Bhojpur Road Accident: बिहार के भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। एक बाइक पर सवार पिता-बेटी और दूसरी पर सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर हुआ। हादसे में घायल दो दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में कर रही है।  

रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहे थे 
जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर वीर कुंवर राम (40), उनकी पत्नी संजू देवी, बेटी शिवानी कुमारी (06) और बेटा ओम रिश्तेदार के यहां गए थे। चारों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे, मनैनी छलका बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वीर कुंवर राम और बेटी शिवानी की मौत हो गई। संजू देवी और उसका बेटा ओम कुमार का इलाज चल रहा है।

पकड़ा खरीदने बाजार जा रहे थे दोनों 
तरारी थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव निवासी अंटू कुमार और अभिषेक कुमार चाचा भतीजे हैं। दोनों बाइक से कपड़ा खरीदने पीरो बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को भी ट्रक ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

5379487