Logo
election banner
Tejashwi Yadav Helicopter Snack: गिरिराज सिंह ने लालू यादव की दोनों बेटियों के चुनाव लड़ने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। परिवारवाद का परिचायक हैं तो उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में जितने लोगों की सूची दें दे, जितने लोगों को शेयर दे दें।

Tejashwi Yadav Helicopter Snack: लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया। इसमें वह वीआईपी के मुखिया मुकेश साहनी के साथ हेलिकॉप्टर में मछली रोटी खाते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर हमला बोला है। तेजस्वी को चुनावी सनातनी कहा है। 

अब संतुष्टिकरण की नहीं, संतुष्टिकरण की राजनीति
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग खुद को सनातन का बेटा बताते हैं, लेकिन सनातन के मूल्यों को स्वीकार नहीं कर पाते। सावन में मटन खाते हैं और नवरात्रि में मछली। मुझे उनके खान-पान की आदतों पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन आप नवरात्रि में मछली खाने का वीडियो पोस्ट करके जो दिखाना चाहते हैं, वह तुष्टिकरण की राजनीति है। 

उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने धर्म, मूल्यों, राष्ट्र और समाज पर गर्व होना चाहिए, लेकिन उन्हें अपमानित करना अच्छा नहीं है। इसका मतलब अपने ही धर्म का अपमान करना है। पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब संतुष्टिकरण की नहीं, संतुष्टिकरण की राजनीति होगी। 

सीजनल सनानती तेजस्वी यादव
गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव को सीजनल सनातनी बताया। कहा कि वे तुष्टिकरण के पोषक हैं। जब इनकी सरकार थी तो वोट के लिए इनके पिताजी (लालू प्रसाद यादव) ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध तरीके से बसाया था। काफी संख्या में ऐसे लोग आए थे। ये वोटों के सौदागर हैं न कि सनातन के पुजारी हैं। ये सनातन का लबादा ओढ़कर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। 

गिरिराज सिंह ने लालू यादव की दोनों बेटियों के चुनाव लड़ने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। परिवारवाद का परिचायक हैं तो उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में जितने लोगों की सूची दें दे, जितने लोगों को शेयर दे दें। अभी एक बेटी, दो बेटी, परिवार में जितने बच्चों को देना हैं दे दें। उनकी कंपनी है। उनके पास शेयर हैं। जिसको देंगे वही शेयर होल्डर हो जाएगा। 

वीडियो में क्या है?
तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी एक हेलिकॉप्टर में साथ हैं। वे दोनों लंच करते और बात करते नजर आए। तेजस्वी और साहनी ने चेचरा मछली और रोटी खाई। तेजस्वी कहते हैं कि चुनावी माहौल में उन्हें खाने के लिए 10-15 मिनट मिलते हैं। उसमें ही वे खाना खाते हैं। बाहर गर्मी होने की वजह से लू चल रहा है। जिससे बचने के लिए उन्होंने अपने पास मट्ठा, बेल का जूस, सतुआ, तरबूज का जूस भी रखा है। 

5379487