Logo
election banner
Bihar News: बेगूसराय में गुरुवार को HDFC बैंक में 20 लाख की लूट हो गई। करीब 5 की संख्या में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। स्टाप को हथियार के दम पर बंधक बना लिया और पैसे लूटकर फरार हो गए। 

Bihar News: बेगूसराय में गुरुवार को HDFC बैंक में 20 लाख की लूट हो गई। करीब 5 की संख्या में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। स्टाप को हथियार के दम पर बंधक बना लिया और पैसे लूटकर फरार हो गए। 

बेगूसराय बैंक में लूट की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बैंक में मौजूदा लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के काफी लोग एकत्रित हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करने में जुटी है।

कर्मचारियों को बनाया बंधक
यह घटना गुरुवार करीब 11 बजे की है। जिसमें करीब 5 की संख्या में बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में गए औऱ कुछ देर बाद हथियार के दम पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद 20 लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। यह बैंक महादेव चौक स्थित है।

मोटरसायकल से आए थे बदमाश
जानकारी के अनुसार लूटपाट के दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष पुलिस टीम के साथ मामले की छानबीन कर रहे हैं। सभी अपराधी मोटरसायकल से आए थे।

5379487