Logo
election banner
Bihar News: नालंदा में एक महिला का पेड़ से लटका शव मिला है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी ने हत्या कर गहने लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar News: नालंदा में एक महिला का पेड़ से लटका शव मिला है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी ने हत्या कर गहने लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला बिहार के नालंदा जिले का है। वैसे तो आमतौर पर प्यार की कई कहानियां सुनने को मिलती हैं। ऐसा ही एक मामला नालंदा से निकलकर सामने आया है। जिसमें एक 5 बच्चों की मां को गांव के ही एक युवक से प्यार हो गया। इसकी जानकारी बच्चों को भी थी। बेटे ने बताया कि कई बार परिवार वालों ने प्रेमी से रिश्ता तोड़ने के लिए कहा, लेकिन मां नहीं मानी। 

गांव वालों ने परिजनों को दी सूचना
गुरूवार की सुबह जब गांव वालों ने पेड़ पर शव को लटके देखा तो उसके परिवार वालों और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस आरोपी बंटी की तलाश में जुट गई है।

पोते का जन्मदिन मनाने के बाद गायब हुई थी महिला
बुधवार शाम को घर में महिला के पोते का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद घर में सभी लोग सो गए। सुबह जब नींद से जागे तो महिला घर में नही मिली। घर में ना मिलने पर परिवार वालों ने काफी देर तक आसपास ढूंढ़ा, लेकिन वह नहीं दिखी। इतने में कब्रिस्तान के पास पेड़ के फंदे से किसी महिला की लाश मिलने की सूचना मिली। परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे तो वह फंदे से लटकी मिली।

5 बच्चों की मां है महिला
मृतका की पहचान अनकी खातून (40) के रूप में हुई। उसके 4 बेटे और एक बेटी है। रात में पोते के बर्थडे में शामिल होने के बाद अचानक गायब हो गई थी। यह घटना वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत दोसुत गांव की है। परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

लूटपाट के बाद हत्या की आशंका
मृतका अनकी खातून के बेटे मोहम्मद साजिद (20) ने बताया कि जब घर में सभी सो रहे थे। तब प्रेमी ने फोन कर मां को बुलाया होगा। लूटपाट के बाद उसकी हत्या कर फरार हो गया। उसने बताया कि मां का गांव के बंटी यादव (20) से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात परिवार वालों को पता चली तो कई बार युवक से रिश्ता तोड़ने की बात कह चुके थे, लेकिन मां का युवक से छिपकर मिलना और प्रेम प्रसंग चलता रहा।

आरोपी फरार, पुलिस छापेमारी में जुटी
इस मामले में वेना थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया, शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिस युवक पर आरोप लगा है वह घर छोड़कर फरार है। इसके लिए डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम को भी बुलाया जा रहा है।

5379487