Election 2024: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को झटका, CPI ने बेगूसराय सीट से इस दिग्गज को दिया टिकट

Kanhaiya Kumar
X
Kanhaiya Kumar
डी राजा के प्रेस कांफ्रेंस से पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी अखिलेश सिंह ने सीट शेयरिंग पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि एक-दो दिन में सब फाइनल हो जाएगा।

Election 2024: पटना में शुक्रवार को सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) ने बेगूराय सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। CPI ने पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कन्हैया कुमार का इंडी गठबंधन (बिहार में महागठबंधन) से टिकट कट गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद से हरी झंडी मिलने के बाद ही सीपीआई ने इस सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है।

CPI के महासचिव डी राजा ने कहा कि हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंनें केंद्र सरकार पर हमला बोला, उन्होंने हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी निंदनीय है। सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। कांग्रेस पार्टी का खाता जब्त करना ठीक नहीं है।

दरअसल, डी राजा के प्रेस कांफ्रेंस से पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी अखिलेश सिंह ने सीट शेयरिंग पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि एक-दो दिन में सब फाइनल हो जाएगा। वहीं लालू प्रसाद द्वारा RJD प्रत्याशियों को सिंबल देने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। बता दें, जबकि एक दिन पहले पहले अखिलेश सिंह लालू प्रसाद से मुलाकात की थी और उनके बाद डी राजा भी राबड़ी आवास पहुंचे थे। अब अचानक डी राजा का कांग्रेस के दावेदारी वाली बेगूसराय सीट पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी के नाम के ऐलान के बाद सियासी पारा चढ़ने लगा है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

बता दें, जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 2019 में सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनका मुकाबला BJP के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह से था। मतगणना के बाद कन्हैया कुमार को करीब सवा चार लाख वोट से गिरिराज सिंह ने हराया था। इसके बाद कन्हैया कुमार सीपीआई छोड़कर कांग्रेस में शामिल कर लिया गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story