Logo
election banner
ED Raid: बक्सर में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के करीबी लोगों के ठिकानों पर ED ने दबिश दी है। मामला लैंड फॉर जॉब या आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा होने की संभावना है। यह कार्रवाई बुधवार सुबह 5 बजे से शंभूनाथ सिंह यादव और उनसे जुड़े लोगों के करीब 13 ठिकानों पर की जा रही है।

ED Raid: बक्सर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के करीबी लोगों के ठिकानों पर ED ने दबिश दी है। मामला लैंड फॉर जॉब या आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा होने की संभावना है। यह कार्रवाई बुधवार सुबह 5 बजे से शंभूनाथ सिंह यादव और उनसे जुड़े लोगों के करीब 13 ठिकानों पर की जा रही है।

शंभूनाथ यादव पूर्व सीएम लालू यादव के करीबी माने जाते हैं। ED की टीम बक्सर जिले के सदर सिमरी ब्रह्मपुर और चक्की प्रखंड क्षेत्र में विधायक से जुड़े कई ठिकानों में एकसाथ दबिश दी है। शंभूनाथ के अलावा कई रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी की गई है। छापेमारी की सूचना के बाद से लगातार समर्थक विधायक के घर पहुंचने लगे हैं। 

परिवार से भी की जा रही पूछताछ
ED के अधिकारियों ने शंभू नाथ यादव सहित परिवार के लोगों को उनके घऱ में ही रोक कर रखा है। उनसे भी लगातार पूछताछ जारी है। लालू यादव के खास होने के कारण यह भी माना जा रहा कि चारा घोटाला के समय भी शंभू नाथ यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री की मदद की थी। शंभू नाथ सिंह चक्की लहना भोला गांव के रहने वाले हैं।

लालू यादव के बहुत करीबी हैं शंभू नाथ यादव
शंभू नाथ सिंह यादव के बेटे का तिलक 5 दिसंबर 2024 को रहा। जिसमें लालू यादव शामिल हुए थे। तिलक समारोह के दौरान शंभू नाथ सिंह ने लालू यादव को भगवान बताया था, उन्होंने कहा कि इनकी सेवा के लिए सात जन्म भी मिले तो कम है। 

करोड़ों की संपत्ति का दावा
राजद विधायक शंभू नाथ यादव 1983 से लेकर 2009 तक बिहार पुलिस में बतौर कॉन्स्टेबल काम कर चुके हैं। अब वह ब्रह्मपुर से पहली बार विधायक बने हैं। हालांकि इससे पहले विधायक का नाम गेहूं की कालाबाजारी में भी आ चुका है। जिसे विधायक ने राजनीतिक साजिश बताई थी।

शंभूनाथ यादव के पास करोड़ो संपत्ति होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार उनके पास इंटरनेशनल स्कूल, फ्लोर मिल के साथ-साथ कई करोड़ों की संपत्ति है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

5379487