Logo
election banner
Bihar News: गोपालगंज में एक शख्स की जलती चिता में गिरने से मौत हो गई। पुल के नीचे किसी की चिता जल रही थी, तभी एक शख्स की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह पुल के नीचे जलती चिता में गिर गया। जिससे आग में बुरी तरह झुलस गया और उसमें उसकी जान चली गई।

Bihar News: गोपालगंज में एक शख्स की जलती चिता में गिरने से मौत हो गई। पुल के नीचे किसी की चिता जल रही थी, तभी एक शख्स की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह पुल के नीचे जलती चिता में गिर गया। जिससे आग में बुरी तरह झुलस गया और उसमें उसकी जान चली गई।

यह घटना गोपालगंज जिले की है। जहां गुरुवार रात 9 बजे कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा स्थित पुल नंबर 10 के पास एक शख्स गाड़ी से गिर गया। मृतक शख्स के भतीजे गणेश कुमार ने बताया कि चाची के लिए बाजार से दवा लेकर घर लौट रहे थे। तभी अचानक से पुल के पास गाड़ी गढ्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो गई और चाचा पुल के 10 फुट नीचे सीधे जलती चिता में गिर गए।  

करीब 20 मिनट तक चिता में जलते रहे
मृतक वकील प्रसाद (60) जब पुल के नीचे गिरे उस दौरान चिता के पास कोई मौजूद नहीं था। करीब 20 मिनट तक साथ ही चिता में जलते रहे। जब कुछ लोगों की इस घटना पर नजर पड़ी तो तुरंत चिता से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

भतीजे की हालत नाजुक
इस घटना में भतीजा भी वकील प्रसाद के साथ बाइक में सवार रहा। जो घायल होकर बेहोश हो गया। उसे सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के दौरान भतीजा ही बाइक चला रहा था।

भतीजा चला रहा था बाइक
इस घटना के दौरान भतीजा शिवम कुमार बाइक चला रहा था। जानकारी के अनुसार बाइक की रफ्तार ज्यादा थी। जिस वजह से गढ्ढे में आने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई औऱ भतीजा बैलेंस नहीं कर पाया। गड्ढे के झटके से वकील प्रसाद पुल के नीचे गिर गए। जबकि भतीजा बाइक के पास ही बेहोशी की हालत में पड़ा रहा।

जख्मी भतीजे को गोरखपुर रेफर किया गया
पुलिस ने भतीजे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। जिस वजह से सदर अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। और भतीजा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

5379487