कोसी नदी में नाव डूबी: बिहार के खगड़िया जिले में हादसे के बाद सर्च ऑपरेशन जारी, नाव पर सवार थे 30 लोग

Boat drowns in Kosi river Khagaria
X
Boat drowns in Kosi river Khagaria
Boat drowns in Kosi river Khagaria: बिहार के खगड़िया जिले में शनिवार को कोसी नदी में नाव डूब गई। नाव के साथ ट्रैक्टर सहित पांच अन्य वाहन डूब गए हैंं।

Boat drowns in Kosi river Khagaria: बिहार के खगड़िया जिले में शनिवार को एक नाव कोसी नदी में डूब गई। अलौली थाना क्षेत्र के अलौली गढ़ में हुए इस हादसे में नाव सवार कुछ लोग तो नदी में कूदकर बच निकले, लेकिन कुछ लोग डूब गए। हालांकि, प्रशासन ने किसी के हताहत होने से इनकार किया है। नाव के साथ ट्रैक्टर और पांच दो पहिया वाहन भी नदी में समा गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर करीब 30 लोग सवार थे। नाव लापात है। हालांकि, प्रशासन ने दावा किया कि घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ। रविवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। प्रशासन के कई अधिकारी मौके मौजूद हैं।

दरअसल, अलौली प्रखंड के कोसी और बागमती नदी में नाव का अवैध तरीके से परिचालन किया जा रहा है। इस कारण ऐसी घटनाएं आए दिन घटित होती रहती हैं। इस घटना में जान माल के नुकसान की जानकारी प्रशासन को नहीं मिली है। प्रशासन ने बताया घटना के बाद रेस्क्यू किया जा रहा है। घटना देर शाम की की है। घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story