Logo
election banner
Sushil Modi Cancer: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को पिछले 6 महीने से कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

Sushil Modi Cancer: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी कैंसर से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि अब जनता को बताने का समय आ गया है कि मैं छह महीने से कैंसर से जूझ रहा हूं। 

लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने लिखा, "पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।"

राज्यसभा का कार्यकाल भी हो चुका खत्म
साल 2020 में रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट से सुशील मोदी को राज्यसभा भेज दिया गया था। हालांकि राज्यसभा में उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है और उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया।

चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं सुशील मोदी 
बीजेपी नेता सुशील मोदी लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद यानी चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने 2004 में बिहार के भागलपुर से लोकसभा चुनाव से जीत दर्ज की थी। लेकिन बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनते ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और फिर 2005 से 2013 तक बिहार सरकार में लगातार उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री बने रहे।

छात्रनेता से शुरू किया था राजनीतिक सफर
सुशील मोदी ने अपना राजनैतिक करियर पटना यूनिवर्सिटी से छात्र नेता के रूप में शुरू किया था। 1973 में वह पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ महासचिव बने। उन्होंने 1974 में बिहार छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया था। इसके अलावा सुशील मोदी जेपी आंदोलन और आपातकाल के समय पांच बार गिरफ्तार भी किए गए थे।

5379487