Logo
election banner
बिहार के मोतिहारी में हाइवे पर स्थित ओवरब्रिज में शुक्रवार को हवाई जहाज फंस गया। एक व्यवसायी ने इसे नीलामी में खरीदा था। और ट्राले पर लोडकर मुंबई से असम ले जा रहा था

पटना। हाइवे पर हवाई जहाज....चौंकिए नहीं यह घटना हकीकत है। बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार को यह हवाई जहाज नेशनल हाइवे पर बने फ्लाईओवर पर फंस गया था। हवाई जहाज को ट्राले पर लोड करके असम ले जाया जा रहा था, लेकिन पिपराकोठी चौक के पास बने ओवरब्रिज से हवाई जहाज लोड यह ट्राला निकल ही नहीं पाया। ओवर ब्रिज में ट्राला फंस जाने से घंटों जाम लगा रहा। राहगीर परेशान होते रहे। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया। 

व्यवसायी ने नीलामी में खरीदा था जहाज 
हवाई जहाज को एक व्यवसायी ने नीलामी में खरीदा था। ट्रॉले में लोड इसे मुंबई से असम ले जाया जा रहा था। पिपराकोठी में एनएच-28 पर गोपालगंज की तरफ से आने वाले ओवरब्रिज के नीचे से पार करते समय जहाज लदा ट्रक फंस गया।  जिससे वह आगे नहीं बढ़ा पाया। पुलिस प्रशासन क्रेन मंगाकर किसी तरह ट्रॉले को आगे बढ़ाया, तब कहीं जाम खुला सका। 

5379487