Logo
election banner
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (JDU) में बदलाव की खबरों का मंत्री विजय चौधरी ने खंडन किया है। कहा, यह खबर फर्जी है। पार्टी ने ऐसा निर्णय नहीं लिया।

पटना। बिहार के सियासत की प्रमुख धुरी बनी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में जारी उलटफेर की अटकलों के बीच मंत्री विजय चौधरी का का बयान आया है। प्रेस कान्फ्रेंस कर मंत्री विजय चौधरी ने कहा, JDU में बदलाव की खबर फर्जी है। पार्टी ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया।

नीतीश द्वारा JDU की कमान संभालने की थी चर्चा 
दिल्ली में हुई विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक के बाद से जनता दल यूनाइटेड में उलटफेर के कयास लगाए जाने लगे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के इस्तीफे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा JDU की कमान संभाले जाने की चर्चा जोरों पर होने लगी थीं। पार्टी ने इसका आधिकारिक तौर पर खंडन किया है।
 
INDIA की को-आर्डिनेशन कमेटी में ललन 
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड विपक्षी गठबंधन INDIA का मुख्य घटक दल है। INDIA के गठन में नीतीश के साथ ललन सिंह की अहम भूमिका है। ललन INDIA गठबंधन की को-आर्डिनेशन कमेटी में भी हैं। यही कारण है कि वह जेडीयू से ज्यादा विपक्षी गठबंधन की गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं। उनके इस्तीफे की अटकलों के पीेछे इसे भी मुख्य कारण माना जा रहा है।

लालू और तेजस्वी से नजदीकियां 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उनकी पार्टी के नेता जेडीयू के घटते जनाधार से चिंतित हैं। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की राजद प्रमुख लालू व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की नजदीकियों को लेकर भी सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।  

 

लालू की साजिश में फंसे नीतीश 
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार लालू की साजिश में फंस गए थे। उन्होंने पीएम उम्मीदवार बनाने का झूठा सपना दिखाया। कुछ नहीं मिला तो उनके चेहरे पर निराशा और उदासी झलक रही है। 

5379487