लोकसभा चुनाव: बिहार में BJP का प्लान, मंत्री संतोष सुमन बोले- कुछ घंटों में हो जाएगा प्रत्याशियों का ऐलान; तेजस्वी ने भी कर दिया इशारा 

Haryana Lok Sabha Election News
X
Lok Sabha Chunav 2024: गठबंधन टूटने से बदला हरियाणा का सियासी मिजाज
Bihar Lok Sabha Election Update: मंत्री संतोष सुमन ने कहा, सीट-शेयरिंग की औपचारिकता पूरी हो गई है, 24 से 48 घंटे में हम संयुक्त प्रेस वार्ता कर सीटों का ऐलान कर देंगे। 

Bihar Lok Sabha Election Update: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया, लेकिन बिहार की सियासत सीट-शेयरिंग विवाद में उलझी है। NDA और महागठबंधन दोनों तरफ सीट बंटवारे को लेकर खींचतान मची है। इस बीच बिहार सरकार में मंत्री और HAM-S के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने बड़ा दावा कर दिया। संतोष सुमन ने बताया कि सीट शेयरिंग की औपचारिकता पूरी हो गई है, सिर्फ ऐलान बाकी है। 24 से 48 घंटे में हम संयुक्त प्रेस वार्ता कर सीटों का ऐलान कर देंगे।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के नेता जीतन राम मांझी ने बताया कि दिल्ली में बैठकें जारी हैं। फाइनल निर्णय आज हो जाना चाहिए। सोमवार को संयुक्त प्रेस वार्ता होगी, जिसमें प्रत्याशियों और सीटों की घोषणा की जाएगी।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है। हम पर पूरी तरह से तैयार हैं। बिहार चौंकाने वाले परिणाम देगा। लोगों ने यहां 2 चीजें देखी है। 17 साल बनाम 17 महीने। तेजस्वी ने पूछा केंद्र ने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया है? न विशेष पैकेज दिया और न ही भाजपा सरकार ने कोई काम किया। मुख्यमंत्री और उनके मंत्री इसकी निंदा करते थे, लेकिन भाजपा में जाते ही बोलती बंद हो गई। मैं उनकी मजबूरियों को समझ रहा हूं।

सरकार बदलते ही नकल माफिया एक्टिव
तेजस्वी यादव ने पूछा 17 महीने में कोई पेपर लीक हुआ क्या? लेकिन सरकार बदलते ही एडमिट कार्ड के पीछे उत्तर लिखे मिले। इसी को असल माफिया राज कहते हैं। कुछ लोग माफिया राज खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन हकीकत सबको पता है। 70 दिन में 2 लाख से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र हमने बांटा, एक पेपर लीक हुआ हो तो बता दें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story