Logo
election banner
बिहार के CM नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। नीतीश पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आए। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफे की बात को सिरे से खारिज किया।

Bihar JDU Political Crisis Update: जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले नेतृत्व में बदलाव की अफवाहों को खारिज कर दिया। बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी में सब कुछ नॉर्मल है। ललन के इस्तीफे के सवाल को उन्होंने सिरे से नकार दिया। इसके साथ ही पार्टी में चल रहे घमासान को लेकर भी कोई टिप्पणी करने से बचते नजर आए। उन्होंने दोबारा NDA के साथ जाने के सवाल का भी कोई जवाब नहीं दिया।  

JDU पूरी तरह से एकजुट: ललन सिंह
पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि पार्टी एकजुट है। नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं और  JDU पूरी तरह से एकजुट हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे की अटकलों को भी खारिज किया। ललन सिंह पत्रकारों से कहा कि मुझे जब भी इस्तीफा देना होगा तो पहले आप लोगों को बुला लूंगा। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने यह बात कही।इससे पहले JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ललन सिंह को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाए जाने की खबर थी। 

केसी त्यागी ने भी ललन के इस्तीफे की बात नकारी
JDU नेता केसी त्यागी ने भी ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी अध्यक्ष के इस्तीफे से जुड़े सभी अफवाहों का खंडन करता हूं। पार्टी पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में कहा कि इसमें अंदरुनी मुद्दों पर बात होगी। बैठक में क्या चर्चा हुई और क्या फैसले लिए गए इसके बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बदलावों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों को सार्वजनिक नहीं किया जाता। 

लालू ने नीतीश के खिलाफ रचा चक्रव्यूह: गिरिराज सिंह
इस बीच, BJP नेता और केंद्रीय मंत्री गीरिराज सिंह के बयान के साथ हुई। गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार CM की कुर्सी बस कुछ दिनों की मेहमान हैं। लालू यादव ने इसके लिए चक्रव्यूह रच दिया है। अवध बिहारी चौधरी को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाना इसका पहला कदम है। नीतीश अब कुछ ही दिनों में पूर्व CM हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब नीतीश के लिए BJP में आने के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। विधानसभा में नीतीश के जनसंख्या नियंत्रण वाले विवादास्प बयान का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वे किसी पद पर बने रहने के योग्य नहीं है। 

5379487