Bihar Floor Test: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले जोर-आजमाइश; BJP के साथ नजर आए RJD के 3 विधायक

Bihar floor test
X
बिहार विधानसभा में 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को बहुमत साबित करना है।
Bihar Floor Test: बिहार में आज नितीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट कुछ ही देर में होने वाला है। इस फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य में सियासी गहमा-गहमी तेज है।

Bihar Floor Test: बिहार में आज नितीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होने वाला है। इस फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य में सियासी गहमा-गहमी तेज है। विधानसभा में बहुमत का जादुई आकंड़ा 122 का है। नीतीश अपने पास 128 विधायक होने का दावा कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि आरजेडी के तीन विधायक विधानसभा में सत्ता पक्ष के साथ बैठें है। आरजेडी खेमे से चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव बीजेपी के साथ नजर आए। विधानसभा पहुंचने से पहले इनका कोई पता नहीं था।

शक्ति सिंह बोले- 'ऐसे लोकतंत्र नहीं चलता है'
आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि कि आरजेडी के दो विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी को सत्ता पक्ष ने सचेतक के कमरे में बैठाया है। बीजेपी पर हमला करते हुए शक्ति सिंह ने कहा कि विधायकों को बस में ले जाकर कोई गया में मीटिंग करता है तो वो रासलीला और हम अपने विधायकों के साथ बैठक कर बात कर रहे हैं तो कैरेक्टर ढीला? ऐसे लोकतंत्र नहीं चलता है।

जानिए कौन है चेतन आनंद
बिहार के शिवहर से आरजेडी विधायक चेतन आंदन बड़े नेता आनंद मोहन के पुत्र हैं। कुछ ही महीने पहले चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन को जेल से रिहा किया गया था।

जानिए कौन है नीलम देवी
वहीं आरजेडी विधायक नीलम देवी मोकामा से पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं। पति अनंत सिंह के जेल जाने के बाद नीलम देवी ने मोकामा से चुनाव जीता था और पहली बार विधायक बनी थीं।

फ्लोर टेस्ट का समझिए पूरा गणित
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटों की संख्या है। इसमें से सत्ता पक्ष में कुल 128 विधायक हैं। जिसमें बीजेपी(BJP) के 78 विधायक, जेडीयू(JDU) के 45, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के 4 विधायक और 1 विधायक निर्दलीय हैं। वहीं, विपक्ष में कुल 115 विधायक हैं, जिसमें से आरजेडी(RJD) के 79, कांग्रेस(Congress) के 19, लेफ्ट के 16 और AIMIM के एक विधायक शामिल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story