Logo
election banner
बिहार पॉलिटक्स में फेरबदल की अटकलों के बीच केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ दिन का मेहमान बताया। कहा, वह लालू के चक्रब्यूह में फंस गए हैं। वहीं JDU के पोस्टरों से राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह की तस्वीरें गायब हैं।

पटना। बिहार की पॉलिटक्स में फेरबदल की अटकलों के बीच केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा दावा किया है। मंत्री गिरिराज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो दिन का मेहमान बताया है। वहीं जेडीयू के पोस्टरों से गायब राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह की तस्वीरें भी बदलाव की ओर इशारा करती हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जेडीयू अध्यक्ष लल्लन ने किसी भी बदलाव से इंकार किया है। तेजस्वी ने कहा-महागठबंधन में सब ठीक चल रहा है।  

कार्यकारिणी बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे नीतीश 
इधर, बिहार की सियासत में जारी अटकलों के बीच जनता दल यूनाइटेड ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचे। यहां मीडिया के सवालों का जवाब दिया। 29 को भी वह दिल्ली में रहेंगे। यहां कुछ अन्य नेताओं से चर्चा कर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

 

 

नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता
जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह लल्लन ने कार्यकारणी बैठक को नियमित बैठक बताया। कहा, नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) एक है और एक रहेगी। 

  

 
तेजस्वी बोले-महागठबंधन में सब ठीक-ठाक 
बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा, हमारी सरकार स्मूदली चल रही है। साथ ही दावा किया कि हमारी सरकार ने जो वादे किए, सभी पूरे भी कर रही है। महागठबंधन सरकार के फैसलों की जानकारी दी। बताया, बिहार में सरकारी नौकरियां मिल रहीं। साढ़े चार लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की तैयारी है। हम बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की बहाली चाहते हैं। उप मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार को भाजपा से ऑफर मिलने के सवाल पर बोले-यह बात कहने वाले लोग कोई अथारिटी हैं क्या? ऐसे लोग तो बस बोलते रहते हैं। उन्होंने एक बार महागठबंधन में सब कुछ ठीक चलने का दावा किया।  
केसी त्यागी ने किया खंडन 
जनता दल यूनाइटेड नेता केसी त्यागी ने मीडिया में चल रहीं अफवाहों को सिरे से ख़ारिज किया। बताया, पार्टी की 2 दिवसीय बैठक है। पार्टी कार्यालय में शाम 4 बजे पदाधिकारियों की बैठक और कल 11 बजे कार्यकारिणी और फिर राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार भी दिल्ली पहुंच रहे। 
 
5379487