Logo
Bihar News: बिहार के बेगूसराय में बड़ी घटना हो गई। सोमवार को मुंडन संस्कार के बाद नहाने गए 5 युवकों गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। मछुआरों ने पांचों के शव नदी से निकाले। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Bihar News: मुंडन संस्कार के बाद नहाने गए पांच युवकों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय मछुआरों ने पांचों युवकों के शव नदी से निकाले। सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। एक साथ पांच युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। घटना बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है। परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। 

एक को बचाने के चक्कर में चारों डूबे 
बरौनी निवासी राजू साह के छोटे बेटे का सोमवार को सिमरिया में मुंडन संस्कार था‌। मुंडन में शामिल होने के लिए परिवार के लोग सिमरिया गए थे। मुंडन के बाद सोनू साह के दो बेटे रोहित कुमार और उसका भाई बाबू साहेब, चंदन राम का बेटा कर्तव्य कुमार, प्रकाश मिश्रा का बेटा ओम मिश्रा और अधिक साह का बेटा अजय कुमार गंगा में स्नान करने गए। एक युवक पानी में डूबने लगा। उसे बचने के लिए चार युवक और पानी में गए और सभी डूब गए। एक साथ पांच की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। 

एक भाई नदी के किनारे कर रहा था स्नान 
घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाने की पुलिस पहुंची है। सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। मृतक का छोटा भाई रोहित नदी किनारे स्नान कर रहा था। उसके दोनों भाई समेत पांच युवक स्नान करते-करते सिमरिया घाट के अंदर चले गए और सभी डूब गए। रोहित बचाओ-बचाओ चिल्लाया तो स्थानीय मछुआरे पहुंचे और पांचों के शवों को नदी से बाहर निकाला। 

5379487