विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में पाव भाजी के स्टाल पर परेशान दिखे राहुल गांधी, VIDEO हुआ वायरल
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का गुरुवार 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में रिसेप्शन हुआ।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का गुरुवार 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में रिसेप्शन हुआ।
इस रिसेप्शन पार्टी में परिवार और करीबी दोस्तों और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।
पीएम मोदी रिसेप्शन में रात करीब 9 बजे पहुंचे थे। विराट और अनुष्का ने हाथ जोड़कर मोदी का अभिवादन किया।
इसे भी पढ़े: IND vs SL: अब तक इतनी बार आखिरी गेंद पर छक्का लगा चुके हैं धोनी, पढ़कर आपको विश्वास नहीं होगा
पीएम मोदी ने विराट-अनुष्का को गुलाब का फूल भेंट किया। सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का के रिसेप्शन का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है।
इस फनी वीडियो में रिसेप्शन पार्टी में सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं राहुल गांधी से लेकर लालू प्रसाद यादव भी मौजूद थे।
वीडियो में जो सबसे मजेदार सीन दिखाया गया है वह यह है कि राहुल गांधी पाव भाजी के स्टॉल पर हैं औऱ साथ ही टिक्की औऱ बुड्ढी के बाल के लिए परेशान नजर भी आ रहे हैं।
साथ ही पार्टी में देर से आए लालू प्रसाद यादव का स्वागत करते हुए पीएम मोदी उन्हें स्नैक्स खत्म होने की बात बता रहे हैं।
बता दें कि ये वीडियो तमाम जगह की क्लिपिंग्स को जोड़कर उसके पीछे वॉयस ओवर जोड़ कर बनाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App