Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी में सरजूबाला, सोनिया, सरिता को स्वर्ण पदक

मणिपुर की सरजूबाला ने फाइनल में हरियाणा की रितु को 3-2 से शिकस्त देकर राज्य का इकलौता स्वर्ण पदक जीता।

महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी में सरजूबाला, सोनिया, सरिता को स्वर्ण पदक
X

पूर्व विश्व रजत पदक विजेता सरजूबाला देवी (48-51 किग्रा) ने आज रोहतक में राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के साथ टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब भी अपने नाम किया। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) को टूर्नामेंट का ओवरऑल चैम्पियन घोषित किया गया।

मणिपुर की सरजूबाला ने फाइनल में हरियाणा की रितु को 3-2 से शिकस्त देकर राज्य का इकलौता स्वर्ण पदक जीता। यह उनका लगातार दूसरा राष्ट्रीय खिताब है। अखिल भारतीय पुलिस टीम (एआईपी) की पूर्व विश्व और एशियाई चैम्पियन ए सरिता देवी (60 किग्रा) ने फाइनल में आरएसपीबी की पवित्रा को मात देकर सोने का तमगा हासिल किया।

इसे भी पढ़े: भावी कोहली-स्मिथ को तैयार करने वाले अंडर 19 विश्व कप का आगाज कल

दिन के मार्की मुकाबले (57 किग्रा) विश्व चैम्पियपशिप की रजत पदक विजेता सोनिया लाथेर और विश्व युवा चैम्पियन शशि चोपड़ा के बीच था। आरएसपीबी की सोनिया ने अनुभव का फायदा उठाते हुये शशि को शिकस्त दी। मीना कुमारी (एआईपी) ने 54 किलो ग्राम वर्ग के फाइनल में हरियाणा की मनीषा को हराकर स्वर्ण हासिल किया।

45-48 किलो ग्राम वर्ग के फाइनल में आरएसपीबी की राजेश नरवाल ने उत्तर प्रदेश की मोनिका को पराजित किया। मुक्केबाजी के पारंपरिक गढ़ हरियाणा के लिये इस प्रतियोगिता में इकलौता स्वर्ण पूजा रानी (75 किग्रा) ने सुनिश्चित किया। पूजा ने असम की अलारी बोरो को शिकस्त दी। आरएसपीबी को इस टूर्नामेंट में पांच स्वर्ण और दो कांस्य पदक मिले।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story