Logo
election banner
IPL Purple Cap Winner : कुछ ही दिनों में IPL 2024 सीजन शुरू जाएगा। अब तक 16 संस्करणों में कई देशी-विदेशी खिलाड़ी पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमा चुके हैं। इस खबर में जानिए किन-किन खिलाड़ियों ने यह कैप पहनी हैं।

IPL Purple Cap Winner : 22 मार्च से Tata IPL 2024 का आगाज हो जाएगा। BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस 17वें संस्करण की तैयारियां पूरी कर ली है। मैच वेन्यू फिक्स हो गए हैं। वहीं, खिलाड़ी भी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गए हैं। आपको भी आईपीएल के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। इस खबर में हम आपको IPL के पिछले 16 सीजन में अपनी गेंदबाजी से बैटर्स के छक्के छुड़ाने वाले बॉलर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने हर सीजन कई गेंदबाजों को पीछे छोड़कर पर्पल कैप जीतने में कामयाबी हासिल कीं। 

IPL के अब तक हुए संस्करणों में देशी और विदेशी खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमाया। बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन करने वाले और पर्पल कैप जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पहला नाम हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाड़ी सोहैल तनवीर का है, जो IPL के पहले सीजन यानी 2008 में स्टार बॉलर बनकर उभरे। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए उस सीजन सबसे अधिक 22 विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के बल पर उन्हें पर्पल कैप से नवाजा गया था।  

इसे भी पढ़ें : India's Tour of Australia: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल घोषित, पर्थ में खेला जाएगा पहला टेस्ट, जानें कहां होंगे बाकी मैच

अब तक इन प्लेयर्स ने जीते पर्पल कैप 
सीजन  टीम  प्लेयर्स विकेट
2023 गुजरात टाइटंस मोहम्मद शमी 28
2022 राजस्थान रॉयल्स  युजवेंद्र चहल 27
2021 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू हर्षल पटेल 32
2020 डेक्कन चार्जेस कगिसो रबाडा 30
2019 चेन्नई सुपर किंग्स  इमरान ताहिर 26
2018 किंग्स इलेवन पंजाब एंड्रयू टाय  24
2017 सनराइजर्स हैदराबाद भुवनेश्वर कुमार 26
2016 सनराइजर्स हैदराबाद भुवनेश्वर कुमार 23
2015 चेन्नई सुपर किंग्स  ड्वेन ब्रावो 26
2014 चेन्नई सुपर किंग्स मोहित शर्मा 23
2013 चेन्नई सुपर किंग्स  ड्वेन ब्रावो  32
2012 दिल्ली डेयरडेविल्स  मोर्ने मोर्कल  25
2011 मुंबई इंडियंस  लसिथ मलिंगा 28
2010 डेक्कन चार्जेस  प्रज्ञान ओझा 21
2009 डेक्कन चार्जेस आरपी सिंह  23
2008 राजस्थान रॉयल्स सोहैल तनवीर  22

अब तक के IPL सीजन में ये खिलाड़ी चमके
IPL के इन 16 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर्स ने 4 बार, डेक्कन चार्जेस के प्लेयर्स ने 3 बार, सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर्स ने 2 बार, राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर्स ने 2 बार पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। सबसे पहला कैप पाकिस्तानी खिलाड़ी सोहैल तनवीर को मिला। उन्होंने सीजन 2008 में धमाकेदार गेंदबाजी कर 22 विकेट लिए थे।

इसे भी पढ़ें : AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया ने फिर किया अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार, जानें क्यों सीए ने लिया ये फैसला?

सीजन 2009 और 2010 में लगातार डेक्कन चार्जेस की तरफ से आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा को ये खिताब मिला। आरपी ने 23 विकेट लिए थे। जबकि प्रज्ञान को 21 विकेट मिले थे। वहीं, 2013 से 2015 तक लगातार 3 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने पर्पल कैप हासिल किया। 2013 और 2015 में ड्वेन ब्रावो ने क्रमश: 32, 26 विकेट लेकर अपने नाम उपलब्धि हासिल कीं। जबकि 2014 के सीजन में टीम की ओर से मोहित शर्मा ने ये कारनामा अपने नाम किया।

2016 और 2017 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने लगातार दो सीजन तक पर्पल कैप पर कब्जा जमाए रखा। उन्होंने पहली बार 23 विकेट फिर 26 विकेट लिए थे। इसके अलावा किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी भी पर्पल कैप जीत चुके हैं। 

5379487