मैहर से गैंगरेप का एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, दो बदमाशों ने एक बच्ची को स्कूल के बहार से किडनैप किया और रात भर उसे बंधक बनाकर रखा। रात में बच्ची को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक सूने मकान से बच्ची को बरामद किया।
मामला अमरदा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता 8वीं क्लास में पढ़ती है। वह शुक्रवार सुबह 10 बजे स्कूल गई थी। उसके घर और स्कूल के बीच की दूरी मात्र 100 मीटर है। शाम 5 बजे स्कूल की छुट्टी होती है। जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन चिंतित हुए और पुलिस को सूचना दी।
बस्ती में पुलिस का सर्च ऑपरेशन
पुलिस ने सूचना मिलते ही अपहरण और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की। तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार सुबह भी बच्ची को ढूंढने की कोशिश जारी रही। इलाके के एक-एक घर की तलाशी ली गई। बस्ती में सर्च के दौरन एक बंद घर में पुलिस को कुछ अजीब सी आवाज सुनाई दी।
पोक्सो और गैंगरेप की धाराओं में केस
पुलिस टीम को शक हुआ तो घर में दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस टीम को बच्ची संदिग्ध परिस्थिति में मिली। पीड़िता ने पुलिस को पूरी बात बताइ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो और गैंगरेप की धाराएं जोड़ी हैं। बच्ची को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए भेजा गया है।
झुकेही के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक का नाम सनी कोहली है और दूसरे का नाम दीपक बसोर है। दोनों झुकेही के रहने वाले हैं। आपरधिक रिकॉर्ड खंगाले जाने पर पता चला है कि, दीपक कटनी का निगरानीशुदा बदमाश है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस घटना में कोई और आरोपी शामिल है या नहीं यह भी जांच का विषय है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि, जल्द से जल्द चार्जशीट दायर कर आरोपियों को सजा दिलवाई जाएगी।








