Logo
election banner
IPL Orange Cap Winner : IPL 2024 के शुरू होते ही चौके-छक्के की बारिश होने वाली है। इस कॉम्पिटिशन में बैटर्स की नजर ऑरेंज कैप पहनने की होगी। इस खबर में पढ़िए अब तक यानी पिछले 16 आईपीएल सीजन में किस किस बैटर को यह कैप पहनने को मिली है।  

IPL Orange Cap Winner : Tata IPL 2024 की शुरुआत 3 दिन बाद यानी 22 मार्च से हो जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर चौके-छक्के की बारिश देखने को मिलेगी। बल्लेबाज गेंदबाजों पर टूट पड़ेंगे। वहीं, फैंस भी आईपीएल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बल्लेबाजों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की होड़ लगेगी। बल्लेबाजों के इस मुकाबले में हर बैटर्स की चाहत ऑरेंज कैप रहने वाली है। लीग में जो बैटर टॉप स्कोरर रहेगा, उसी को यह कैप पहनने का सुनहरा मौका मिलेगा। आइए हम आपको बताते हैं पिछले 16 सीजन के IPL में किस-किस प्लेयर को ऑरेंज कैप नसीब हुई है। 

IPL के अब तक हुए 16 संस्करणों में इन खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप पहनीं 

सीजन टीम  खिलाड़ी रन
2023 गुजरात टाइटंस शुभमन गिल 890
2022 राजस्थान रॉयल्स जोश बटलर 863
2021 चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ 635
2020 किंग्स इलेवन पंजाब केएल राहुल  670
2019 सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वार्नर 692
2018 सनराइजर्स हैदराबाद केन विलियम्सन 735
2017 सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वार्नर  641
2016 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू विराट कोहली 973
2015 सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वार्नर 562
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स  रॉबिन उथप्पा  660
2013 चेन्नई सुपर किंग्स  माइक हसी 733
2012 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू क्रिश गेल  733
2011 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू क्रिश गेल  608
2010 मुंबई इंडियंस सचिन तेंदुलकर 618
2009 चेन्नई सुपर किंग्स  मैथ्यू हेडन  572
2008 किंग्स इलेवन पंजाब शॉन मार्श 616

इन बल्लेबाजों के बल्ले ने बिखेरी चमक
IPL सीजन की शुरुआत 2008 में हुई। पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के बैटर शॉन मार्श ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 616 रन बनाए। उन्होंने ऑरेंज कैप जीती। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी IPL के तीसरे सीजन 2010 में सबसे अधिक 572 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी।

इसे भी पढ़ें : IPL Purple Cap Winner List : पाकिस्तानी प्लेयर ने पहले सीजन में जीता था पर्पल कैप, भारतीय गेंदबाज भी दो बार कर चुका धमाका

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के क्रिस गेल ने 2011-12 में दो बार सबसे अधिक रन बनाते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। 2016 में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 973 रन बनाते हुए यह कैप जीती। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 2017 से लेकर 2019 तक लगातार ऑरेंज कैप अपने पास रखी। इसमें दो बार डेविड वार्नर ने अपने सिर ऑरेंज कैप सजाई तो वहीं, एक बार कैन विलियम्सन को यह कैप पहनने को मिली। इसके अलावा 2015 में भी डेविड वार्नर ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स के बैटर्स ने ऑरेंज कैप जीती। 

5379487