Taniya Chatterjee Viral video: सोशल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने एक नया खुलासा कर कॉन्ट्रोवर्सी बना दी है। उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस ने दावा किया कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने साल 2023 में उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने उन्हें “क्यूट” कहा था।
तानिया ने हाल ही में इस चैट का वीडियो पैपराज़ी को दिखाया था, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब उनका कहना है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद चहल की PR टीम ने इसे हटाने के लिए कह रही है।
'चहल खुद मुझसे आकर बात कर सकते हैं...'
इंडिया फोरम को इंटरव्यू में जब पूछा गया कि क्या कभी चहल ने कभी उनसे कॉन्टैक्ट किया है तो तानिया ने कहा, "हमारी कभी बातचीत नहीं हुई। न ही हमने नंबर एक्सचेंज किए। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मुझे उनकी PR टीम की तरफ से मैसेज आया कि इसे डिलीट कर दूं। मुझे समझ नहीं आया कि क्यों, क्योंकि इसमें कुछ भी गलत नहीं था। एक लड़के ने लड़की को कॉम्प्लिमेंट दिया, इसमें इतना बड़ा मुद्दा बनाने वाली बात क्या है? अगर चहल कुछ कहना चाहते हैं तो वो डायरेक्टली आकर मुझसे इस बारे में पूरी बात कर सकते हैं।"
Dude wtf, Taniya chatterjee exposing yuzvendra chahal.
— Aditya. (@Adityaverce) April 12, 2026
She showing her instagram dm to paps where yuzi replied to her story and said her cute.
If this is real shame on yuzvendra. pic.twitter.com/E4sYyc1uk2
“शुरुआत में ध्यान नहीं दिया”
तानिया ने आगे बताया कि चहल ने उन्हें एक बार नहीं, बल्कि कई बार मैसेज किया था। हालांकि, शुरुआत में उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि वह अपने काम में व्यस्त थीं और उन्हें यह भी नहीं पता था कि मैसेज करने वाला शख्स कौन है। बाद में जब उन्होंने प्रोफाइल चेक की, तब उन्हें एहसास हुआ कि यह एक मशहूर क्रिकेटर हैं।
“मुझे कुछ छिपाना नहीं है”
AI के दौर में फेक कंटेंट को लेकर पूछे गए सवाल पर तानिया ने साफ कहा कि DMs को इतनी आसानी से फर्जी नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह का डर नहीं है क्योंकि उनके पास जो भी है, वह सच है। “मुझे किसी कॉन्ट्रोवर्सी की जरूरत नहीं है। जब बात सामने आई, तो मैंने सिर्फ सच दिखाया,” उन्होंने कहा।
सुर्खियों में रही चहल की निजी जिंदगी
गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी समय से खबरों में बने हुए हैं। धनश्री वर्मा से अलगाव के बाद उनका नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया, जिससे उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगातार जारी हैं।









