haribhoomi hindi news
दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर दुनियाभर से श्रद्धांजलि दी जा रही है। WWE स्टार जॉन सीना और ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेटली ने भी सिंगर को ट्रिब्यूट दिया जो फैंस को भावुक कर रहा है।

Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। उनकी फैन फॉलोइंग केवल भारत ही नहीं बल्कि देशभर में थी। यही वजह है कि उनके निधन पर इंटरनेशनल सेलेब्स ने भी अपना दुख व्यक्त किया। 

12 अप्रैल को मुंबई में आशा भोसले ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन जहां फिल्म और संगीत जगत से कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। वहीं WWE सुपरस्टार और अभिनेता जॉन सीना और ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेटली ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आशा भोसले की तस्वीर साझा की, लेकिन इसके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा। उनके इस साइलेंट ट्रिब्यूट ने भारतीय फैंस को हैरान कर दिया।

फैंस हो गए इमोशनल
सोशल मीडिया पर फैंस ने इस पोस्ट पर खूब प्रतिक्रिया दी। किसी ने उन्हें “GOAT” (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) बताया, तो किसी ने लिखा, “इंडिया आपको बहुत प्यार करता है जॉन।” कई यूजर्स ने इसे एक सम्मानजनक और दिल से दी गई श्रद्धांजलि बताया।

Comments
जॉन सीना के पोस्ट पर फैंस के कमेंट

ब्रेटली की आशा भोसले को भावुक विदाई
वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेटली ने भी आशा भोसले को याद करते हुए एक खास किस्सा साझा किया। उन्होंने 2006 में उनके साथ रिकॉर्ड किए गए गाने “यू आर द वन” को याद करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात थी। 

आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में शोक
करीब 80 साल लंबे अपने करियर में आशा भोसले ने हजारों गानों को अपनी आवाज दी। उनकी गायकी ने ना सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर में लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी आवाज और गीत हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।

सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान परिवार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम मौजूद रहे।

7