Lata Mangeshkar-Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत की दो महान हस्तियों लाता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और आशा भोसले (Asha Bhosle) की याद में पुणे में एक भव्य अस्पताल बनाया जाएगा। इस बात की जानकारी उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने दी है।
पुणे में बनेगा बड़ा हॉस्पिटल
हृदयनाथ मंगेशकर ने बताया कि यह अस्पताल पुणे में बनाया जाएगा और इसे एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने की कोशिश की जा रही है। यह प्रोजेक्ट दोनों बहनों को श्रद्धांजलि के रूप में तैयार किया जाएगा।
मां और लता जी का था सपना
हृदयनाथ मंगेशकर के मुताबिक, उनकी मां और लाता मंगेशकर का सपना था कि गरीबों के इलाज के लिए एक बड़ा अस्पताल बनाया जाए। करीब 25 साल पहले इस दिशा में कोशिश भी की गई थी, लेकिन उस समय यह योजना पूरी नहीं हो सकी।
अब दोनों बहनों के नाम पर होगा अस्पताल
पहले यह तय किया गया था कि अस्पताल सिर्फ लाता मंगेशकर के नाम पर बनेगा। लेकिन हाल ही में आशा भोसले के निधन के बाद परिवार ने फैसला लिया कि अब अस्पताल दोनों बहनों के नाम पर बनाया जाएगा।
16 अप्रैल को होना था मुहूर्त
Pune, Maharashtra: Brother of late singers Lata Mangeshkar and Asha Bhosle, Pandit Hridaynath Mangeshkar, says, "...25 years ago, this decision was taken. After Didi (Lata Mangeshkar) passed away, we felt that, inspired by her vision, the hospital should be built. It was decided… pic.twitter.com/i1w5Y6woHJ
— IANS (@ians_india) April 13, 2026
परिवार ने इस प्रोजेक्ट का मुहूर्त 16 अप्रैल को रखने की योजना बनाई थी। हालांकि, आशा भोसले के अचानक निधन के कारण अब इसमें बदलाव किया जा सकता है।
आशा भोसले को दी गई अंतिम विदाई
आशा भोसले का हाल ही में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जहां कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची।
यह भी पढ़े - ‘अलविदा माय लव’...दादी आशा भोसले के जाने से टूटी पोती Zanai Bhosle, शेयर की तस्वीर









