haribhoomi hindi news
Indian Premier League 2026 के बीच Preity Zinta अपनी टीम Punjab Kings को चीयर करती नजर आ रही हैं। इस बीच Salman Khan का बधाई वाला ट्वीट वायरल हो गया, जिस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Salman Khan On Preity Zinta: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को बधाई दी। उन्होंने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के लिए खास ट्वीट किया। पहले तो इस ट्वीट के चर्चे चारों तरफ हुए लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर इसे लेकर सलमान खान को ट्रोल किया जाने लगा।

सलमान ने दी प्रीति को बधाई

पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। टीम ने अब तक खेले गए मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में ऊंची जगह बनाई है। सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “शाबाश जिंटा! बधाई हो, टीम बहुत अच्छा खेल रही है।” 

पुराने ट्वीट से की तुलना

Salman Khan
Salman Khan

फैंस ने सलमान के इस ट्वीट की तुलना उनके 2014 के पुराने पोस्ट से की, जिसमें उन्होंने पूछा था, “जिंटा की टीम जीती क्या?” यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में  कहा कि 12 साल बाद इस पोस्ट का सीक्वल आया है। इसे लेकर कई मीम्स भी शेयर किए गए। कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर “टाइगर जिंटा है” जैसे मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिले।

ट्वीट पर शुरू हुए ट्रोल

सलमान का यह ट्वीट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ यूजर्स ने कहा कि सलमान टीम को बधाई देने में देर कर गए, जिस वजह से उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। तो वहीं कुछ यूजर्स ने सलमान को गजनी बताते हुए लिखा की भाई मैच तो परसो था ना।

यह भी पढ़े - IPL में टीम क्यों नहीं खरीदी? अब अभिषेक बच्चन ने बताई बड़ी वजह!

7