haribhoomi hindi news
एक्टर Abhishek Bachchan ने कबड्डी और फुटबॉल में टीम बनाई, लेकिन Indian Premier League से दूरी बनाए रखी। अब उन्होंने खुद बताया कि आखिर क्यों उन्होंने कभी IPL टीम खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Abhishek Bachchan On IPL Team: बॉलीवुड अभिनेता अभीषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) फिल्मों के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। कबड्डी और फुटबॉल में सफल टीमों के मालिक होने के बावजूद उन्होंने IPL से दूरी बनाए रखी है। जिसके बारे में बात करते हुए अब उन्होंने खुद इसकी वजह बताई है।

महंगा था IPL में निवेश

अभिषेक बच्चन ने बताया कि जब IPL की शुरुआत हुई थी, उस समय टीम खरीदना उनके बजट से बाहर था। उन्होंने कहा कि उस दौर में वो एक उभरते हुए अभिनेता थे और उनके लिए इतना बड़ा निवेश करना संभव नहीं थी।

क्रिकेट बारे में नहीं थी जानकारी

अभिनेता के मुताबिक, उन्हें उस समय क्रिकेट के बारे में उतनी जानकारी नहीं थी कि वह टीम में क्या योगदान दे सकते। वहीं, BCCI पहले से ही लीग के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर तरीके से संभाल रहा था।

अपनी टीमों में रहते हैं पूरी तरह इंवॉल्व

अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह अपनी कबड्डी और फुटबॉल टीमों के साथ काफी एक्टिव रहते हैं। खिलाड़ियों के साथ बैठना, ट्रेनिंग देना और यहां तक कि उनकी डाइट पर भी ध्यान देना उन्हें पसंद है।

अभिषेक ने साफ कहा कि वो सिर्फ स्टैंड में बैठकर हाथ हिलाने वाले मालिक नहीं बनना चाहते। उनका मानना है कि अगर वह किसी टीम से जुड़ते हैं, तो उसमें पूरी तरह शामिल होना जरूरी है।

भविष्य में IPL में कर सकते हैं निवेश

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में IPL का हिस्सा बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वह इस लीग से जुड़ सकते हैं।

खेलों में बना चुके हैं पहचान

अभिषेक बच्चन 'Jaipur Pink Panthers' और 'Chennaiyin FC' जैसे सफल टीमों के मालिक हैं। उनकी टीमें प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।

यह भी पढ़े - ‘अलविदा माय लव’...दादी आशा भोसले के जाने से टूटी पोती Zanai Bhosle, शेयर की तस्वीर

7